दु:खद तस्वीरें - मंदिरा बेदी ने दी पति राज कौशल को अंतिम विदाई, दोस्त रोनित रॉय ने संभाला

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी और उनके परिवार पर बुधवार, 30 जून की सुबह दुखों का पहाड़ टूट गया जब उनके पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पहले तो इस खबर पर किसी को विश्वास ही नहीं हो पाया लेकिन मंदिरा बेदी और राज कौशल के करीबी दोस्तों ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की।

राज कौशल को अंतिम विदाई देते हुए मंदिरा बेदी टूट गईं। उन्हें संभालने के लिए उनके करीबी दोस्त उनके साथ इस घड़ी में मज़बूती से खड़े दिखाई दिए।

अंतिम विदाई

अंतिम विदाई

राज कौशल के दोस्त और परिवार वाले तुरंत ही इस खबर के मिलते ही मंदिरा बेदी के घर पहुंचे जहां से उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

अस्पताल से लेकर आईं

अस्पताल से लेकर आईं

मंदिरा बेदी राज को आखिरी बार अस्पताल से घर लेकर आईं। इस दु:खद घड़ी में भी वो खुद को मज़बूती से संभालती दिखीं।

आखिरी विदाई देने पहुंचे दोस्त

आखिरी विदाई देने पहुंचे दोस्त

राज कौशल को आखिरी विदाई देने और मंदिरा बेदी को ढांढ़स बंधाने उनके दोस्त उनके साथ थे। इस मौके पर अपूर्व अग्निहोत्री, शिल्पा सकलानी और रोनित रॉय उन्हें संभालते दिखे।

एक घड़ी में बदल गया सब

एक घड़ी में बदल गया सब

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल को बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें नहीं बचाया जा सका।

टूट गईं मंदिरा

टूट गईं मंदिरा

मंदिरा बेदी इस मौके पर मज़बूत बने रहने की कोशिश कर रही थीं लेकिन राज को अंतिम विदा देते हुए वो टूट गईं। दोस्त रोनित रॉय उन्हें संभालते नज़र आए।

टूट गया हंसता खेलता परिवार

टूट गया हंसता खेलता परिवार

मंदिरा बेदी और राज कौशल के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा वीर अभी 10 साल का है। वहीं मंदिरा और राज ने 2020 में 4 साल की एक बेटी को गोद लिया था जिसका नाम तारा है।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

इंडस्ट्री में शोक की लहर

राज कौशल के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सितारे, मंदिरा बेदी के साथ सहानुभूति दिखाते हुए राज कौशल को श्रद्धांजलि देते हुए दिखे।

ट्विटर पर श्रद्धांजलि

ट्विटर पर श्रद्धांजलि

कई सितारे, जो कोरोना की वजह से मंदिरा को ढ़ांढ़स बंधाने नहीं पहुंच पाए, उन्होंने सोशल मीडिया पर राज की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ईश्वर परिवार को शक्ति

ईश्वर परिवार को शक्ति

ईश्वर मंदिरा बेदी और उनके दो छोटे बच्चों को ये कठिन दुख सहने की शक्ति दे और राज कौशल जी की आत्मा को शांति दे। ओम शांति

राज कौशल, बॉलीवुड के जाने माने नाम थे। राज कौशल ने फिल्म प्यार में कभी कभी के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर के तौर पर कदम रखा। उन्होंने इसके बाद शादी का लड्डू और एंथनी कौन है नाम की फिल्में डायरेक्ट की।

mandira-bedi-s-husband-raj-kaushal-s-hearbreaking-funeral-pics-ronit-roy-consoles-the-actress

राज और मंदिरा साल 1999 में शादी के बंधन में बंध गए थे। राज ने अपनी डायरेक्ट की हुई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। इसके अलावा वो मशहूर फिल्म माय ब्रदर निखिल भी प्रोड्यूस कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X