मंदिरा बेदी की बच्ची पर यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट, अभिनेत्री ने लगा डाली लताड़!

सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर स्टार्स को ट्रोल किया जाता है और कई बार स्टार्स सामने आकर उनको मुंहतोड़ जवाब भी देते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ अभिनेत्री मंदिरा बेदी के साथ हुआ है जो कि काफी चर्चा में चल रहा है। सब जानते हैं कि मंदिरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा उनके फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनका पूरी परिवार नजर आ रहा था।

इस तस्वीर में मंदिरा बेदी के अलावा उनका बेटा वीर और बेटी तारा नजर आ रहे हैँ। बस इस तस्वीर पर कुछ लोगों ने भद्दे कमेंट कर दिए थे जो कि मंदिरा को नागवार गुजरे हैं।

mandira bedi, मंदिरा बेदी

मंदिरा बेदी ने इस दौरान यूजर्स को काफी खरी खोटी सुना डाली है। एक यूजर ने लिखा था कि.. 'मैडम इस बच्ची को आपने किस स्लमडॉग सेंटर से गोद लिया था?

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा था कि.. सड़क से गोद ली हुई बच्ची अलग महसूस कर रही है। तुम लालची लोग इस झुग्गी-झोपड़ी में पहने वाली बच्ची को डरा रहे हो।' मंदिरा बेदी ने इस कमेंट्स का जवाब दिया है। उन्होने लिखा कि.. 'ऐसे लोगों को मेँशन करना काफी जरूरी होता है।

तुमको भी मेरी अटेँशन मिल गई।' एक कमेंट वो लिखती हैं कि.. 'ऐसे नागरिक जो खुद को राजेश त्रिपाठी बताते हैं। इतना तो तय है कि ये इनका असली नाम नहीं है क्योंकि ये लोग डरपोक होते हैं, जो सिर्फ पीछे चुपकर बोलना जानते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X