सेक्सी मंदिरा खोलेंगी साड़ी स्टोर, पहनायेंगी रेखा को साड़ी
जानी-मानी टीवी अभिनेत्री और क्रिकेट एंकर मंदिरा बेदी को नये-नये प्रयोग करने काफी पसंद हैं। इन दिनों अनिल कपूर के साथ कलर्स के थ्रिलर-एक्शन शो में नजर आने वाली मंदिरा बहुत जल्द अपना साडि़यों का स्टोर शुरू करने जा रही हैं जहां वहां खुद की डिजाइन की गईं साड़ियों को बेचना चाहेंगी। हालांकि मंदिरा ने इससे पहले अपनी डिजाइनर साड़ियों का जलवा दिखा चुकी हैं और बता चुकी हैं कि उनके पास डिजाइनिंग का भी हूनर है।
हर किसी की तरह उनकी भी दिली इच्छा है कि एक दिन वह सिने अभिनेत्री रेखा के लिए साड़ी डिजाइन करें। रेखा अक्सर इवेंट में काजिंवरम जैसी भारी-भरकम काम वाली साड़ियों में दिखायी पड़ती हैं। अक्सर रेखा को गोल्डेन कलर में भी देखा जाता है।
गुरुवार को एक इवेंट में मंदिरा ने कहा, "मैं किसके लिए डिजाइन करना चाहूंगी? मैं रेखा के लिए ऐसा करना पसंद करूंगी। साड़ी में उनसे ज्यादा बेहतर कोई नहीं दिख सकता।"
मंदिरा ने कहा, "मैं जल्द स्वयं का परिधान स्टोर खोलूंगी। उसमें 190 साड़ियां होंगी, जिन्हें लोग खरीद सकेंगे। मुझे लगता है, मैं पहले से डिजाइनर हूं।"उन्होंने कहा, "पिछले वर्षो में मेजबानी के दौरान मैं साड़ियों से जुड़ी हूं। साड़ियां मुझसे जुड़ी हैं और मुझे एक बढ़िया साड़ी की समझ है। इसी वजह से मैंने अपने इस प्यार को आगे बढ़ाया।"
मालूम हो कि टीवी शो शांति के जरिये घर-घर में पहचान बनाने वाली मंदिरा बेदी ने आदित्य चोपड़ा की हिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे... में एक छोटा सा रोल किया था। उसके बाद आयी उनकी फिल्मों ने अच्चा बिजनेस नहीं किया इसलिए उन्होंने बॉलीवुड छोड़कर टीवी पर काम करना पसंद किया। वह एकता कपूर के हिट शो क्यूंकि सास भी कभी बहू थी...में एक वैम किरदार में नजर आयी थीं उसके बाद वह देश की पहली महिला क्रिकेट एंकर के रूप में जानी गयीं। हाल ही में उन्होंने मातृत्व सुख उठाने के बाद टीवी पर इंडियन आइडल जूनियर से प्रस्तोता के रूप में वापसी की है। और इन दिनों कलर्स के 24..शो में नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications