इस मशहूर एक्ट्रेस की वजह से वर्ल्ड चैंपियन बनी महिलाएं? पाई पाई को मोहताज इंडियन क्रिकेट टीम की ऐसे की थी मदद

Women's Cricket Team Mandira Bedi: हाल ही में महिलाओं ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया और पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनीं। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी।
इसके बाद फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व कप अपने नाम किया। महिलाओं की जमकर तारीफ हो रही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बॉलीवुड हीरोइन के बिना ये सपना शायद सपना ही रहता है।
महिलाओं की इस जीत का एक बड़ा श्रेय एक मशहूर अभिनेत्री को जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं डीडीएलजे एक्ट्रेस मंदिरा बेदी की। उन्होने महिला क्रिकेट के लिए वो काम किया जिसके बारे में कभी कोई बात नहीं करता।
फैन का वीडियो वायरल
एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स जिनका अकाउंट iamktbro के नाम से है वो मंदिरा को लेकर कई बातें बता रहे हैं। उन्होने कहा, पहले वुमेंस क्रिकेट टीम बीसीसीआई के अंडर नहीं आती थी और उनका अलग ही एसोसिएशन होता था। उनसे पास पैसे नहीं होते थे। रहने के लिए होटल नहीं होते थे लेकिन अब तो फाइव स्टार होटल में रुकते हैं। जो एनआरआई थे वो स्पॉन्सर करते थे और उनके घर में रुकवाते थे। उस वक्त काफी संघर्ष करके टीम खेलती थी और कभी कभी सभी सिर्फ एक बैट से ही खेलते थे। मंदिरा बेदी को एक बार एक ज्वैलरी ब्रांड ने अपने ब्रांड का फेस बना दिया था। मंदिरा बेदी ने उस ज्वैलरी ब्रांड से कहा कि वो ना सिर्फ मुझे बल्कि इंडियन वुमेंस टीम को स्पॉन्सर करिए। उनके इंग्लैंड जाने की टिकट्स आप बुक करिए, उनके रुकने का और इंफ्रास्ट्रक्चर का आप बुक करिए। इसी के बाद से इंफ्रास्ट्रक्चर में राइज हुआ। तो मंदिरा बेदी ने ऐसा किया है तो इंडियन टीम यहां तक आई है। हो सकता था कि अगर वो ऐसा ना करतीं तो कई लोग ना जुड़ते इंडियन वुमेंस क्रिकेट टीम के साथ।
मंदिरा ने कहा शुक्रिया
इस वीडियो के सामने आने के बाद मंदिरा बेदी ने शुक्रिया कहा है और ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। मंदिरा बेदी ने निस्वार्थ भाव से उस वक्त टीम इंडिया को सपोर्ट किया था और आज दुनिया महिला क्रिकेट टीम का लोहा मान रही है। आप भी देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications












