मंदिरा बेदी के पति का पोस्ट..इमोशनल हो जाएंगे आप भी
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल ने वुमेंस डे पर एक पोस्ट किया है जो काफी इमोशनल है। पढ़िए क्या है पोस्ट।
टीवी और फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति आर राज कौशल ने वुमेंस डे पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा है। जिसे पढ़कर आप भी इमोशल हो जाएंगे। दरअसल मंदिरा बेदी के पति ने लिखा है कि वो एक बेटी को गोद लेना चाहते हैं।
[अक्षय के साथ काम पर कुछ ऐसा था रवीना टंडन का रिएक्शन..]
जी हां इस बेहद इमोशल मैसेज में राज कौशल ने लिखा है कि "मेरा बेटा वीर जून में 6 साल का हो जाएगा और वो हमेशा हमसे डिमांड करता है कि उसे बहन चाहिए। हम भी चाहते हैं कि हम उसे एक बहन दें। मैंने और मंदिरा ने हमेशा से सोच रखा था कि हम एक बच्चा गोद लेंगे। हमने पहले ही उसका नाम भी सोच रखा है।"

जी हां राज कौशल ने लिखा है कि " हम अपनी बेटी का नाम तारा रख चुके हैं क्योंकि वो हमारे आखों का तारा होगी। हमने काफी कुछ गोद लेने के बारे में जाना लेकिन हम न्यू बॉर्न बेबी को गोद नहीं लेना चाहते हैं। हम एक 2 से चार साल की बच्ची चाहते हैं जिसे देश के किसी भी कोने से किसी भी कास्ट, कलर की हो हमें फर्क नहीं पड़ता।"
उन्होंने कहा है कि तारा को कभी भी एहसास नहीं होगा कि वो हमारे घर की नहीं है और उसे भी उतना ही प्यार मिलेगा जितना उनके बेटे वीर को मिलता है।। उन्होने सबसे मदद मांगी है ताकि उनके परिवार को तारा मिल जाए। हम भी यही उम्मीद करेंगे कि मंदिरा बेदी,राज कौशल और उनके को उनकी 'तारा' जल्द ही मिल जाए।


Click it and Unblock the Notifications












