मौत से कुछ घंटे पहले किया था राज कौशल ने आखिरी पोस्ट, मंदिरा बेदी व दोस्तों संग बिताई थी शाम
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। 30 जून की सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से राज कौशल का निधन हो गया। मंदिरा बेदी व दोनों बच्चों को अकेले छोड़कर फिल्ममेकर राज कौशल चले गए। यूं अचानक उनके निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर राज और मंदिरा के आखिरी पोस्ट वायरल हो रहे हैं।
कल तक राज कौशल सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे थे वहीं मंदिरा बेदी भी इंस्टाग्राम पर पॉजिटिव थोट शेयर कर रही थीं और आज सुबह यूं अचानक राज के निधन की खबर से फैंस को गहरा सदमा लगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर राज कौशल का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें वह फैमिली के साथ समय बिताते नजर आ रहे थे।

राज कौशल ने 29 जून को दोस्तों व पत्नी मंदिरा संग एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके जरिए उन्होंने बताया कि उन्होंने बीते रविवार दोस्तों संग मुलाकात की थी। इस तस्वीर में जहिर खान, सागरिका घाटगे, नेहा धूपिया, अंगद बेदी नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए राज ने लिखा था- Super Sunday. Super Friends. Super Fun। बता दें 29 जून को राज कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था जबकि 30 जून की सुबह उन्होंने अंतिम सांसे लीं।


Click it and Unblock the Notifications











