मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, अनुपम खेर, नेहा धूपिया समेत बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। राज कौशल के अंतिम संस्कार में तमाम बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। साथ ही बॉलीवुड ने राज कौशल के निधन पर शोक जताया। सभी ने उनके साथ बिताई हर याद को दर्शकों के साथ शेयर किया।
सोशल मीडिया पर अनुपम खेर, टिस्का चोपड़ा, नेहा धूपिया, रोनित रॉय, मनोज बाजपेयी, मिनिषा लांबा से लेकर तमाम बॉलीवुड सितारों ने राज कौशल के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही मंदिरा बेदी को हिम्मत भी दी। राज कौशल को अंतिम विदाई देने के लिए भी बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा।

मंदिरा बेदी को संभालते रोनित रॉय का वीडियो वायरल हुआ। मंदिरा के साथ उनके तमाम दोस्त व परिवार के सदस्य भी नजर आए। साथ ही ढेर सारे बॉलीवुड सितारे राज कौशल की अंतिम विदाई में शामिल हुए। राज कौशल के जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी को अचानक इस कदर राज के जाने का निधन हुआ।
बता दें मंदिरा बेदी और राज कौशल दोनों ही बॉलीवुड का हिस्सा हैं। राज कौशल पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं वीर और तारा। दोनों का हंसता खेलता परिवार था लेकिन राज के जाने से ये परिवार आज टूट गया।

मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी ने राज कौशल के निधन को सबसे बड़ा झटका बताया। उन्होंने लिखा कि इस दुख से उभरने में समय लगेगा। राज के जाने से इंडस्ट्री को गहरा नुकसान हुआ है।

मिनिषा लांबा और अरशद वारसी ने भी दुख जाहिर किया
मिनिषा लांबा ने राज कोशल के निधन पर सांत्वना जाहिर की। मिनिषा ने बताया कि राज कौशल उन सभी निर्देशकों में पहले डायरेक्टर थे जिनके साथ उन्होंने करियर की शुरुआत में काम किया। उनके दयालु और सॉफ्ट नेचर की वजह से वह सभी के प्रिय थे।
वहीं अरशद वारसी ने भी लंबा पोस्ट राज कौशल के लिए लिखा। अरशद ने बताया कि उन्होंने एक फिल्म में राज के साथ काम किया था। हमेशा उनके चेहरे पर एक प्यारी स्माइल रहा करती थी। लोगों को उनकी कंपनी हमेशा ही पसंद आती थी। वह शानदार व्यक्ति थे।

अनुपम खेर
अनुपम खेर ने लिखा, यूं अचानक राज कौशल के निधन ने गहरा सदमा दिया है। राज एक फिल्ममेकर ही नहीं बल्कि शानदार पॉजिटिव व्यक्ति थे। हमने उनके साथ फिल्म के जरिए शानदार व्यक्त स्पेंड किया। साथ ही अनुपम खेर ने मंदिरा बेदी को भी हिम्मत दी।

ओनिर
फिल्ममेकर ओनिर ने लिखा, आज सुबह हमने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर राज कौशल को खो दिया। दोस्त तुम बहुत जल्दी चले गए। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें।

नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने राज कौशल व मंदिरा बेदी के साथ बिताए लम्हों की एक तस्वीर साझा की और लिखा- राज तुम्हारे साथ बिताया हर लम्हा एक शानदार मेमोरी है। यकीन नहीं हो रहा अब तुम हमारे साथ नहीं हो। मंदिरा तुम हमारी सबसे स्ट्रॉन्ग गर्ल हो। शब्द नहीं है लेकिन वीर और तारा के साथ मेरा प्यार है। मैं इस दुखद खबर से हिल गई हूं।


Click it and Unblock the Notifications











