मंदिरा बेदी के पति फिल्ममेकर राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन, शोक में डूबा परिवार

फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आ रही है, मंदिरा बेदी के पति फिल्ममेकर राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार सुबह 49 वर्षीय राज कौशल ने अंतिम सांस ली। फिल्म निर्देशक ओनिर, जो राज कौशल के साथ काम कर चुके हैं, ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए इस खबर की पुष्टि की है।

राज ने रविवार को ही अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। जिसके बाद उन्होंने पार्टी की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उनके इस आकस्मिक निधन से पूरा परिवार और फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब चुका है।

Mandira Bedi

बता दें कि पेशे से राज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। उन्होंने प्यार में कभी-कभी, शादी का लड्डू जैसी फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है।

मंदिरा बेदी और राज कौशन ने 14 फरवरी 1999 को शादी की थी। । उनकी पहली मुलाकात डायरेक्टर मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं- वीर और तारा। पिछले साल ही उन्होंने बेटी तारा को गोद लिया था।

राज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए निर्देशक ओनिर ने ट्विटर पर लिखा- "Gone too soon. We lost Film maker and Producer @rajkaushal1 this morning. Very Sad. He was one of the producers of my first film #MyBrotherNikhil. One of those few who believed in our vision and supported us. Prayers for his soul (sic)."

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X