पति राज कौशल की मौत के 4 दिन बाद मंदिरा बेदी ने लिखा इमोशनल पोस्ट, टूटा दिल- भावुक तस्वीरें
बॉलीवुड के फिल्ममेकर राज कौशल के निधन को 4 दिन बीत गए हैं। अब राज कौशल की पत्नी मंदिरा बेदी ने पति की याद में इमोशनल पोस्ट किया। साथ ही मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के साथ बिताए खूबसूरत पलों को शेयर किया जिसे देख फैंस की आंखों में भी आँसू आ जाए।
मंदिरा बेदी पति राज कौशल की मौत के बाद सदमे में नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम से अपनी प्रोफाइल फोटो भी ब्लैक कर दी। मंदिरा और राज की जोड़ी फिल्ममेकर के जाने के बाद टूट गई। इंडस्ट्री ने भी राज कौशल के निधन पर शोक जताया था।

मंदिरा बेदी और राज कौशल इंडस्ट्री के पावरफुल कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 1999 में शादी रचाई थी और दोनों के दो बच्चे हैं वीर और तारा। राज कौशल के जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर थी।

कुछ बोल नहीं पाईं मंदिरा बेदी
मंदिरा बेदी के दर्द का अंदाजा उनके पोस्ट से लगा सकते हैं। वह कुछ बोल तक नहीं पाईं बस उन्होंने टूट दिल वाला इमोजी पोस्ट किया।

दोस्तों ने दी हिम्मत
शक्ति मोहन, मौनी रॉय, अरमान मलिक, करण वाही से लेकर तमाम सितारों मंदिरा बेदी को हिम्मत दी।

राज कौशल का निधन
राज कौशल का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। राज कौशल के अंतिम दर्शन करने महिमा चौधरी, रवीना टंडन, रोनित रॉय से लेकर तमाम अन्य सितारे भी पहुंचे।

राज कौशल का आखिरी पोस्ट
राज के निधन के बाद उनका आखिरी पोस्ट भी काफी वायरल हुआ। वह संडे को दोस्तों व परिवार के साथ समय बिताते नजर आए थे। राज कौशल ने मौत से कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की थी।


Click it and Unblock the Notifications











