..................... पति राज कौशल के निधन से टूटा मंदिरा बेदी का दिल, इस तरह किया याद- भावुक पोस्ट | Mandira Bedi emotional Post for late husband raj kaushal says miss you Raji - Hindi Filmibeat

पति राज कौशल के निधन से टूटा मंदिरा बेदी का दिल, इस तरह किया याद- भावुक पोस्ट

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने मंगलवार देर रात पति राज कौशल को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट किया। मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का पिछले महीने मुंबई में कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। 49 साल के राज के लिए पत्नी मंदिरा बेदी ने एक पोस्ट लिखा। जिसपर वह लिखती हैं मिस यू राज जी। एक पेपर पर अपनी हैंडराइटिंग में राज जी लिखकर मंदिरा ने पोस्ट पर शेयर किया।

इस पोस्ट पर मंदिरा और राज के दोस्त व एक्टर आशीष चौधरी ने कमेंट करके लिखा, हमारे राजी। वहीं मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी से लेकर आशका गरोड़िया समेत तमाम स्टार्स ने मंदिरा को हिम्मत दी। मंदिरा बेदी पति के निधन के बाद से एकदम टूटी हुई नजर आ रही हैं। दोनों का सालों का साथ टूट गया।

Mandira Bedi

हाल में ही मौनी रॉय ने भी दोस्त मंदिरा के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया था। मौनी ने मंदिरा संग तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था ये मेरी सबसे स्ट्रॉन्ग गर्ल है। मंदिरा को उनके दोस्तों ने काफी स्पोर्ट किया है।

राज कौशल के निधन के दिन भी मंदिरा को उनके दोस्त संभालते दिखे। रोनित रॉय के गले लगकर मंदिरा रोती बिलखती नजर आईं। मंदिरा के दर्द को समझा जा सकता है। बता दें मंदिरा के दो बच्चे हैं वीर औ तारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X