पहले डायरेक्टर ने इस एक्ट्रेस को कर दिया प्रेग्नेंट, और फिर करने लगा बच्चा गिराने के लिए मजबूर

Mandana Karimi Prenany And Abortion

Mandana Karimi Prenany And Abortion: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनके ग्लैमर और ख़ूबसूरती को हम सराहते हैं, लेकिन हमें यह नहीं पता होता कि उनकी मुस्कान के पीछे कितना दर्द छुपा है और उन्होंने अपनी ज़िंदगी में कितना कुछ सहा है। बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें शादी के बाद पति ने धोखा दिया, और तलाक के बाद जब दोबारा प्यार हुआ तो बॉयफ्रेंड ने भी उन्हें धोखा दे दिया।

शादी टूटने के बाद मंदाना करीमी ने बॉलीवुड के एक मशहूर डायरेक्टर को डेट किया, लेकिन इसके बाद उनका पुरुषों पर से विश्वास पूरी तरह खत्म हो गया। कुछ ही महीनों में मंदाना उस व्यक्ति से गहरा प्यार करने लगीं और उसके साथ अपना घर बसाने तक की योजना बना रही थीं।

मंदाना ने बताया कि वह उस डायरेक्टर के बच्चे की मां बनने वाली थीं, लेकिन जब उन्होंने यह खबर उसे दी तो उसका जवाब सुनकर वह दंग रह गईं। डायरेक्टर ने मंदाना से कहा कि उनके पास पहले से ही एक बच्चा है, और ऐसे में वह मानसिक और भावनात्मक रूप से इस बच्चे की ज़िम्मेदारी नहीं उठा सकते।

एक्ट्रेस ने बताया कि प्रेग्नेंसी का फैसला हमने मिलकर लिया था, लेकिन जब मैंने उसे इसकी खबर दी तो उसने कहा, "मुझे नहीं पता था कि 33 साल की उम्र में तुम इतनी जल्दी प्रेग्नेंट हो जाओगी।"

मंदाना ने बताया कि उसने मेरे दोस्तों को मेरे अबॉर्शन के लिए मनाने का पूरा प्लान तैयार किया था। मैंने अपने दोस्तों से माफी मांगी और फिर घर लौट आई। घर लौटने पर उसने कहा कि तुम्हें समझना चाहिए कि मेरे खिलाफ पब्लिक केस चल रहा है। इसके बाद एक्ट्रेस ने अबॉर्शन कराने का फैसला लिया।

More from Filmibeat

Read more about: mandana karimi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X