बॉलीवुड एक्ट्रेस का चौंकाने वाला बयान- 'भारत ने मुझे धोखा दिया!' अब ईरान में शिफ्ट होने की है प्लानिंग
Mandana Karimi on India betrayal: ईरान में जन्मीं बॉलीवुड एक्ट्रेस Mandana Karimi ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब वह भारत में नहीं रहना चाहतीं और देश छोड़ने का सोच रही हैं। उनके मुताबिक, यहां के अनुभवों ने उन्हें काफी दुखी और निराश किया है।

ईरान वापस जाने की प्लानिंग
मंदाना ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह अपने देश ईरान लौटना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि वहां की राजनीतिक स्थिति बदले। खास तौर पर उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei का जिक्र करते हुए कहा कि उनके निधन के बाद वह ईरान शिफ्ट होने की उम्मीद रखती हैं। उन्होंने इंटरव्यू में कहा- 'जिस दिन यह ऐलान हो जाएगा कि यह मौजूदा शासन खत्म हो गया है, उसी पल मैं ईरान लौट जाऊंगी। वैसे भी मैंने अपना सामान पैक कर लिया है और मैं भारत भी छोड़ने वाली हूं। यही मेरा प्लान है, क्योंकि मुझे लगता है जैसे मैं भारत से ब्रेकअप कर रही हूं।'
भारत में बनाया था करियर
मंदाना कई सालों से भारत में रह रही हैं और यहां उन्होंने फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। उन्हें असली पहचान रियलिटी शो Bigg Boss से मिली थी। इसके बाद वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।
क्यों लिया देश छोड़ने का फैसला?
एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें भारत में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनका मानना है कि उन्हें यहां वह सहयोग और सम्मान नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। इसी कारण उन्होंने अब आगे की जिंदगी कहीं और बिताने का मन बनाया है। उन्होंने इंटरव्यू में बताया- 'मैं बहुत कम उम्र में भारत आई थी। भारत ने मुझे सब कुछ दिया- मेरा मॉडलिंग करियर, मेरा एक्टिंग करियर, मुझे जो प्यार मिला और जो दोस्त मिले, सब यहीं से मिला। लेकिन अब मुझे लगता है कि भारत में मेरी कोई आवाज नहीं है।'
उन्होंने आगे कहा- 'पिछले दो महीनों में मैंने बॉम्बे (मुंबई) में खुद को कभी इतना घर की याद में डूबा और अकेला महसूस नहीं किया। यहां मेरे कई दोस्त हैं, लेकिन दुर्भाग्य से मैं विरोध प्रदर्शनों में गई और ईरान के मुद्दे पर खुलकर बोली। इसके बाद मैंने अपने कई दोस्तों को खो दिया।'
मंदाना ने यह भी कहा- 'मुझे लगता है कि किसी न किसी तरह भारत ने मुझे धोखा दिया है। भारत ने मुझे वह सब दिया, जो उसे देना था। अब आगे बढ़ने का समय आ गया है, और उम्मीद है कि मैं ईरान शिफ्ट हो जाऊंगी।'
लोगों के अलग-अलग रिएक्शन
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग उनके फैसले को सही बता रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। फिलहाल, मंदाना करीमी अपनी जिंदगी में बदलाव चाहती हैं और आने वाले समय में ईरान लौटने की तैयारी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











