..................... Mandana Karimi said that "The Iranian regime is like cancer" Celebrating Khamenei's death - Hindi Filmibeat

'कैंसर की तरह है ईरानी शासन..' ईरान की एक्ट्रेस Mandana Karimi ने क्यों कही ऐसी बात? खामेनेई की मौत से खुश

Mandana Karimi on Iran: ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्धा की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इससे कई देश प्रभावित होंगे। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद जिस तरह से लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वो किसी आने वाले संकट का अंदेशा है।

Mandana Karimi

इंडिया भी इससे अछूता नहीं रहा। इस पूरे मामले में ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी का एक बयान आया है जो कि खामेनेई की मौत से खुश हैं। मंदाना करीमी ने ईरान को मिडिल ईस्ट देशों का कैंसर बताया है। सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल हो रहा है।

क्या बोलीं मंदाना करीमी?

मंदाना करीमी इस दौरान एनडीटीवी से बात कर रहीं थीं। उन्होने कहा, ''निहत्थे लोग ईरान में कई सालों से विरोध कर रहे हैं। अपने परिवार के साथ साथ हमने यूनिवर्सिटीज भी खोईं हैं जिनकी लिस्ट काफी लंबी है। किसी के मरने पर जश्न मनाना आसान नहीं होता है लेकिन सरकार ने हम लोगों के साथ काफी कुछ किया है। आपने पुराने वीडियोज भी देखें होंगे। 8-9 जनवरी को वहां सामूहिक करीब 1000 लोगों का कत्लेआम हुआ था।''

कैंसर है ईरान

ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने इसके अलावा कहा कि, 'ईरान में लोग अपनों के मरने का भी जश्न मनाते हैं। मेरे मिलने वाले कॉल करके बताते हैं कि क्या तुम यकीन कर सकती हो कि यहां कितने लोग मरे हैं? ईरान का ये शासन मिडल ईस्ट में कैंसर की तरह है। मिडिल ईस्ट में हो रहे हमलों को आप देखते हैं तो समझ आता है कि वो सब प्लान्ड या ऑर्गनाइज्ड नहीं है। वो लोग रेस्टोरेंट जैसी जगहों को निशाना बनाते हैं। करीब 48 साल से ये लड़ाई जारी है।'' मंदाना करीमी खामेनेई की मौत से खुश हैं।

इंडिया में विरोध प्रदर्शन

मंदाना करीमी करीमी का कहना है कि ईरान के खामेनेई की मौत पर लोग इंडिया में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ये सब देखकर दिल टूटा है। वहां मैं अपने लोगों के लिए कैंडललाइट प्रोटेस्ट करने गई थी जिसकी उनको इजाजत नहीं मिली। बता दें कि मंदाना करीमी काफी कम फिल्मों का हिस्सा बनी हैं लेकिन उनको काफी पसंद किया जाता है।

Read more about: mandana karimi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X