21 की उम्र में इंडिया आ गई थी ये ईरानी एक्ट्रेस, 16 साल बाद छोड़ा इंडिया, एयरपोर्ट से इमोशनल वीडियो वायरल

Mandana Karimi Left India: ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इंडिया में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने लगातार भारत में 16 साल बिताने के बाद इस देश को छोड़ने का फैसला किया है।

Mandana Karimi

उनका कहना है कि वो इंडिया छोड़कर वापस अपने देश लौट रहीं हैं जो कि बिल्कुल आसान नहीं है। एयरपोर्ट से मंदाना करीमी ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो भावुक होकर इंडिया के लिए काफी कुछ कह रही हैं।

मंदाना करीमी का कहना है कि, अब वो अपने देश ईरान वापस लौटना चाहती हैं और अपने लोगों के लिए आवाज उठानी चाहती हैं। गौरतलब है कि हाल ही में हुई खामेनेई की मौत का जश्न मंदाना ने मनाया था और उनका कहना था कि ईरान में सत्ता परिवर्तन बेहद जरूरी है।

मंदाना करीमी ने लिखा लंबा चौड़ पोस्ट

बिग बॉस और कई हिंदी फिल्मों से अपना नाम बनाने वाली मंदाना करीमी ने लिखा, ''मैंने अपने देश के बारे में सच बोलना कभी नहीं छोड़ा। मैंने अपने लोगों के लिए आवाज़ उठाना कभी नहीं छोड़ा। और मैं अब भी ऐसा करने वाली नहीं हूँ। ये कोई "ट्रेंड" नहीं है। ये कोई नाटक नहीं है। ये एक क्रांति है। मेरा देश युद्ध में है। #जाविदशाह और हाँ, किसी तरह आज मेरा मूड अच्छा है। जानते हैं क्यों? क्योंकि मैंने अपनी माँ से बात की। एक ऐसी माँ जिसने अपने दोस्त खो दिए हैं। मेरे भाई ने अपने उन दोस्तों को खो दिया है जिनके साथ वो हर दिन फुटबॉल खेलता था। कर्फ्यू लगा हुआ है। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते। रोटी की कीमत दस गुना बढ़ गई है। लोगों को सरकार को दूसरे लोगों को मारने में मदद करने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं...।'' इसके अलावा भी करीमी ने काफी कुछ लिखा है।

इंडिया छोड़ने पर क्या बोलीं?

मंदाना करीमी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया और कहा, ''चाहें काम हो या फिर निजी लाइफ, इंडिया ने मेरे जीवन को कई अहम साल दिए हैं। इस देश में मैने करियर और दोस्त दोनों बनाए लेकिन अब लाइफ बदल रही है और मेरी प्राथमिकताएं भी। मैने इंडिया छोड़ने का फैसला किसी देश की वजह से नहीं लिया बल्कि अब मैं अपने आप से जुडना चाहती हूं और अपने लोगों की आजादी के लिए लड़ना चाहता हूं। इंडिया छोड़ना मेरे लिए काफी भावुक करने वाला है।''

ईरान में बैन

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में मंदाना करीमी ने बताया था कि उनको ईरान में बैन कर दिया गया था और वो अब अपने देश में भी नहीं जा सकती हैं। हालांकि अब लग रहा है कि बैन हट गया है।

Read more about: mandana karimi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X