खामेनेई की मौत का जश्न मना रही है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, बोली- 'कैंसर है ये सत्ता, खात्मा होना चाहिए'
Bollywood Actress on Khamenei Death: ईरान के साथ इजराइल और अमेरिका की जंग कई दिनों से चल रही है और इस बीच कई चीजें हुईं जो कि हैरान करने वाली थीं। पहले इजराइल ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई को मौत के घाट उतार दिया तो कभी मासूम बच्चियों के स्कूल को निशाना बनाकर 160 बच्चियों की कब्रें खोद दीं थीं।

इस घटना के बाद कई देश गुस्से में हैं और इजराइल की हरकत की निंदा कर रहे हैं। खामेनेई का निधन हुआ तो इंडिया में कई जगहों पर मातम देखने को मिला और लोगों ने इसको गलत बताया।
लेकिन इस वक्त एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि खामेनेई की मौत से खुश है और जश्न मना रही है। इस एक्ट्रेस ने खुले तौर पर रहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन बेहद जरूरी है। एक्ट्रेस ने कहा है कि ये कैंसर की तरह है।
कौन है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस?
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई के निधन के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी काफी खुश हैं। बता दें कि मंदाना ईरान की हैं और इंडिया में कई सालों से काम कर रही हैं। वो ईरान में उन लोगों में से एक हैं जो कि खामेनेई को पसंद नहीं करती हैं। एबीपी न्यूज से बात करते हुए मंदाना ने कहा, ''हम लोगों को सत्ता परिवर्तन चाहिए, जो लोग ईरान में हैं और जो बाहर रहते हैं, वो सब यही चाहते हैं। ये जो सत्ता है वो कैंसर की तरह है। अगर आपको कैंसर सही इलाज करना है तो इसको पूरी तरह से निकालना होगा।''
इसके अलावा मंदाना ने काफी ने कई बातें कहीं हैं और खामेनेई के बेटे का भी विरोध किया। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस दौरान मंदाना करीमी लगातार रेजा पहलवी की बात कर रहीं थीं। रेजा एक ईरानियन नेता हैं और करीमी का मानना है कि उनको ईरान का सुप्रीम लीडर होना चाहिए।
मंदाना करीमी खामेनेई की मौत के बाद लगातार इंटरव्यू दे रही हैं और उनका कहना है कि वो अब ईरान नहीं जा पाएंगी और गईं तो मौत के घाट उतार दी जाएंगी। फिलहाल आप देखिए मंदाना का ये वीडियो..
#WATCH | मैं भारत की आभारी हूं, मुझे यहां काम मिला - मंदाना करीमी@MeghaSPrasad | https://t.co/smwhXUROiK#WarAlertOnABP #iranisraelconflict #Iran #Israel #ABPNews #MandanaKarimi pic.twitter.com/nnFJ8RmmdL
— ABP News (@ABPNews) March 4, 2026


Click it and Unblock the Notifications
















