हसीना एक महीने से दिन रात कर रही थी काम, अचानक शरीर ने दिया जवाब, एक्ट्रेस बोलीं- 'मेरी आखिरी धड़कन...'

Mandana Karimi health update: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वो हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उनकी हालत काफी खराब थी। उस एक्ट्रेस का नाम है- मंदाना करीमी।
अस्पताल में भर्ती हुईं मंदाना करीमी
'क्या कूल हैं हम' फिल्म में अपने बोल्ड रोल के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने मंगलवार को अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि थकान, डिहाइड्रेशन और स्ट्रेस की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
'मुझे लगा वो मेरी आखिरी धड़कन थी'
एक्ट्रेस ने पोस्ट किया कि वो पिछले एक महीने से ट्रैवल कर रही हैं। फ्लाइट से इधर-उधर जाकर इवेंट्स अटेंड कर रही हैं। देर रात मीटिंग्स कर रही हैं। डेडलाइन्स और सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन शुक्रवार को मेरे शरीर ने जवाब दे दिया। मुझे लगा वो मेरी आखिरी धड़कन थी, लेकिन वो मेरी थकान, डिहाइड्रेशन और स्ट्रेस था।
दिल को कहा- 'थैंक्यू'
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि टेस्ट और स्कैन में पता चला है कि उनका दिल और शरीर पूरी तरह से ठीक है। उन्होंने लिखा कि- "मैं अब तक सिर्फ ऐड्रेनालिन के सहारे दौड़ रही थी, छोटे-छोटे इशारों को इग्नोर कर रही थी। जब मैंने अपने ही दिल का ईको देखा, तो मैं खुद को 'थैंक यू' कहे बिना नहीं रह सकी। धन्यवाद कि तुमने मुझे संभाला, जब मैं हद से ज्यादा आगे बढ़ गई। धन्यवाद कि हर बार मुझे माफ किया, जब मैं स्लो होना भूल गई। यह पोस्ट मेरे लिए एक रिमाइंडर है, और शायद तुम्हारे लिए भी, कि ताकत सिर्फ आगे बढ़ने में नहीं है, रुकने में भी है। उस शरीर को बचाए रखने में है, जो हमें हर मुश्किल से निकालता है। वादा करती हूं कि अब तुम्हारा और बेहतर ख्याल रखूंगी।"
मंदाना करीमी की फिल्म
मंदाना करीमी के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद लोग उन्हें जल्द ठीक होने के लिए दुआएं देने लगे। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो मंदाना पिछले काफी सालों से एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं। उन्हें आखिरी बार 'थार' में देखा गया था जो साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











