..................... मंदाना करीमी के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की उड़ी अफवाहें, एक्ट्रेस ने लगाई लताड़- बताया सच mandana karimi dismissed testing coronavirus positive rumours - Hindi Filmibeat

मंदाना करीमी के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की उड़ी अफवाहें, एक्ट्रेस ने लगाई लताड़- बताया सच

हाल में ही पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट मंदाना करीमी को लेकर हाल में खबरें थीं कि एक्ट्रेस को कोरोना हो गया है। लेकिन खुद एक्ट्रेस ने सामने आकर कोरोना पॉजिटिव होने की बातों को सिरे से खारिज किया है। मीडिया वेबसाइट के साथ मंदाना करीमी ने लाइव चैट शो में बताया कि वह एकदम स्वस्थ व सुरक्षित हैं।

मंदाना ने मीडिया को बताया कि वह एकदम ठीक हैं। वह लॉकडाउन का पालन कर रही हैं और घर पर ही हैं। हां बीच में आई इनफेक्शन हो गया था। उन्होंने कहा कि उनके हाथों में सैनिटाइजर व केमिकल लगा था और उन्होंने आंखों को छू लिया, इसकी वजह से आंखों में इंफेक्शन हो गया।

उन्होंने फैंस की चिंता करने के लिए शुक्रिया कहा। साथ ही सभी फैंस से कहा कि वह एकदम ठीक हैं और वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं। साथ ही मंदाना ने अफवाहें फैलाने वालों पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने गलत खबरें फैलाने के प्रति नाराजगी जाहिर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X