Vaani Kapoor की पहली वेब सीरीज की रिलीज डेट आई सामने, इसी महीने मर्डर मिस्ट्री सुलझाती नजर आएंगी एक्ट्रेस

Mandala Murders

Mandala Murders OTT Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर जो पिछली बार अजय देवगन के साथ 'रेड 2' में नजर आई थीं। अब जल्द ही वो डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। इसी महीने वाणी अपनी पहली वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं।

यह एक पौराणिक क्राइम थ्रिलर है, जिसकी कहानी कई रहस्यमयी हत्याओं के इर्द-गिर्द घूमती है। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में इस सीरीज की रिलीज डेट का एलान किया है।

25 जुलाई से होगी स्ट्रीमिंग

'मंडला मर्डर्स' को 25 जुलाई 2025 से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज का एक दिलचस्प पोस्टर भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है- 'हर वरदान में एक श्राप छुपा है, मोल चुकाने का वक्त जल्दी आने वाला है 'मंडला मर्डर्स' देखें, 25 जुलाई को, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।'

क्या है कहानी

सीरीज की कहानी एक काल्पनिक शहर 'चरनदासपुर' की है। यहां एक के बाद एक हत्याएं होती हैं, जो किसी रहस्यमयी सीक्रेट सोसायटी से जुड़ी होती हैं। इन हत्याओं के पीछे सदियों पुराना एक रहस्य और भविष्यवाणी छुपी होती है। मुख्य किरदारों री थॉमस और विक्रम सिंह के रूप में दो जासूस इस केस की तह तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। जांच के दौरान उन्हें एक ऐसा सच पता चलता है, जो किस्मत, पागलपन और विश्वास की सीमाओं को धुंधला कर देता है।

स्टारकास्ट

इस थ्रिलर सीरीज में वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे- वैभव राज गुप्ता, श्रिया पिलगांवकर, सुरवीन चावला, सैमी जोनास हेनी, जमील खान

वेब सीरीज में क्या है खास?

'मंडला मर्डर्स' में मिस्ट्री, सस्पेंस, थ्रिल और पौराणिकता का ऐसा मेल देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को एक अनोखी दुनिया में ले जाएगा। वाणी कपूर का किरदार इस सीरीज की जान होगा, जिसमें वह अब तक से बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगी। अगर आप थ्रिल और रहस्यों से भरी कहानियों के शौकीन हैं, तो 'मंडला मर्डर्स' को मिस न करें। 25 जुलाई से यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

More from Filmibeat

Read more about: vaani kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X