..................... Mandakini told that in the 80s, it was the hero who decided which heroine to work with - Hindi Filmibeat

'हीरो फैसला करता था कि किस हीरोइन के साथ..' मंदाकिनी ने बताई एक्टर्स की करतूत, 80 के दशक में होता था ये काम?

Mandakini

Mandakini on Heroism- राम तेरी गंगा मैली... इस फिल्म का नाम जब भी सुनाई देता है को दिग्गज एक्ट्रेस मंदाकिनी का चेहरा सामने आता है। फिल्म के रिलीज के इतने सालों के बाद भी मंदाकिनी के लुक्स और उनके सीन्स को लेकर बातें होती रहती हैं।

लेकिन अब उनका एक बयान चर्चा में है जो कि उन्होने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लैंगिक भेदभाव को लेकर दिया था। मंदाकिनी ने खुले शब्दों में कहा था कि यहां पर हीरो ही डिसाइड करते हैं कि किस हीरोइन के साथ काम करना है।

अगर हीरो चाहे तो उस एक्ट्रेस को कभी बदला जा सकता है। ऐसा सिर्फ इसलिए होता है क्योंकि एक फिल्म के लिए एक्ट्रेस सिर्फ 1-2 लाख रुपए ही लेती थीं। अगर कोई एक्ट्रेस कम में राजी हो जाती थी तो बदवाल तुरंत कर दिए जाते थे। मंदाकिनी ने ये भी कहा था कि ये भेदभाव अब का नहीं है बल्कि काफी समय चला आ रहा है।

एक्ट्रेस ने 80 के दशक को लेकर बात की थी और इतना बड़ा राज खोला था। मंदाकिनी काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी है लेकिन किसी ना किसी वजह से वो चर्चा में आ ही जाती हैं। फिलहाल इस बयान को लेकर अब बातें हो रही हैं।

मंदाकिनी ने राम तेरी गंगा मैली से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद वो कई फिल्मों का हिस्सा बनीं। हालांकि जो काम उन्होने पहले फिल्म में कर दिया था उसके लिए ही वो जानी जाती हैं। आज भी मंदाकिनी का नाम लेते ही लोग राम तेरी गंगा मैली की बात करने लगते हैं। इस फिल्म में वो राजीव कपूर के साथ नजर आई थीं और राज कपूर ने इस फिल्म को निर्देशित किया था। कहा जाता है कि राज कपूर ने एक गाने के आधार पर इस फिल्म को बनाया था और ये काफी कमाल की बात थी।

Read more about: mandakini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X