सेट पर नहीं मिलता था एक भी कमरा, खुले में कपड़े बदलती थीं ये एक्ट्रेस, बोलीं- बुरा लगता था जब...

Mandakini Shares Her Acting Journey: फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' तो हर किसी को याद ही होगी। इस फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी ने इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है और आपको बता दें कि इस फिल्म से वह रातों-रात एक बड़ी स्टार बन गई थी। इतना ही नहीं एक वक्त हुआ करता था जब उनके साथ में काम करने के लिए मेकर्स की उनके घर के बाहर लाइन लगी रहती थी।
लेकिन अब हाल ही में सोनी टीवी के शो इंडियाज बेस्ट डांसर के अपकमिंग एपिसोड में वह गेस्ट बनकर पहुंची थी। यहां पर होस्ट हर्ष लिंबाचिया ने उनसे बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल किया था। उनके इस सवाल से यह पता चल जाता है कि बॉलीवुड 80 के दशक से आज के वक्त में कितना बदल चुका है। आज बड़े-बड़े सितारे अपने साथ में एक बड़ी टीम लेकर चलते हैं।
हर्ष लिंबाचिया ने इस पर कहा था कि आज के वक्त में हम हीरोइंस को देखते हैं और उनके साथ में एक बड़ा सा मजमा चलता रहता है। मलाइका मैडम आपके साथ में कितने लोग आते हैं। इस पर मलाइका अरोड़ा भी जवाब देते हुए कहती है कि बेहतर होगा कि हम यह बात डिस्कस ना करें। इसके बाद मंदाकिनी ने अपनी बॉलीवुड जर्नी को भी रिवील कर दिया।
मंदाकिनी ने अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए बताया कि "उन्हें आउटडोर शूट में कपड़े बदलने में कितनी ज्यादा दिक्कतें आती थी। कभी तो लोकेशन में दूसरों के घर पर जाकर वह कपड़े चेंज करते थे। उनसे एक कमरा मांगा जाता था जिससे कि ऑन लोकेशन हीरोइन अपने कपड़े बदल पाए। लेकिन जब उनके पास कोई ऑप्शन नहीं होता था तो उनको खुले में ही चेंज करना पड़ता था।"
मंदाकिनी ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "कई बार तो 4-5 लोग खड़े होकर पर्दे से कर कर दिया करते थे और तब उसके बीचों-बीच जाकर हमें अपने कपड़े बदलने पड़ते थे। तब बहुत गुस्सा भी आता था। थोड़ा सा बुरा भी लगता था और कोई बात नहीं। क्योंकि तब हर एक हीरोइन ऐसी ही कपड़े बदलती थी। लेकिन जब हम स्टूडियो में हुआ करते थे तो मेकअप रूम में बदल लेते थे।"


Click it and Unblock the Notifications











