डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में मनस्वी ममगई ने दी शानदार पर्फॉर्मेंस
मनस्वी ममगई एकलौती ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्हें यूएस डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में पर्फॉर्म करने का मौका मिला।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनस्वी ममगई पर आज गर्व करने का मौका है। मनस्वी एकलौती ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्हें यूएस डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में पर्फॉर्म करने का मौका मिला। मनस्वी ने इस इवेंट में 30 लोगों के ग्रुप में पर्फॉर्म किया और बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया।

बता दें कि ये डांस सुरेश मुकुंद ने कोरियोग्राफ किया था। इस टीम ने सात मिनट का स्लॉट दिया और काला चश्मा, धूम मचाले, जुम्मे की रात और जय हो गानों के मैशअप पर जबर्दस्त पर्फॉर्मेंस दी। इस मौके पर सिंगर मिका सिंह ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
''मैं इंडियन हूं..क्या आप डरे हुए हैं''
वहीं इसके बाद मनस्वी ने वहां के भावी अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस के साथ वाशिंगटन में डिनर किया। इस दौरान की उन्होंने तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है।
आपको बता दें कि इससे पहले मशहूर भारतीय-अमेरिकी डीजे और ड्रमर रवि जखोटिया ने लिंकन स्मारक पर प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की थी।


Click it and Unblock the Notifications











