इस हसीना को जैसे ही मिला National Award फफक-फफक कर रोई, दो घंटे तक बहाती रही आंसू

Manasi Parekh On National Awards: गुजराती फिल्म कच्छ एक्सप्रेस में अपनी एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद एक्ट्रेस मानसी पारेख बेहद खुश हैं। शुक्रवार (16 अगस्त) को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की गई।
मानसी ने एक इंटरव्यू में हाल ही में खुलासा किया कि इस साल नित्या मेनन के साथ बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में घोषित होने के बाद वह दो घंटे तक रोती रहीं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि नित्या ने अपनी तमिल फिल्म थिरुचित्रम्बलम के लिए भी बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता, जिसमें धनुष और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी हैं।
मनी कंट्रोल से बातचीत में मानसी ने नेशनल अवॉर्ड जीतने पर अपनी खुशी साझा की। उन्होंने कहा, "इसकी तुलना किसी और फीलींग से नहीं की जा सकती। यह वैसा ही है जैसा मैंने अपनी बेटी निरवी को जन्म देते समय महसूस किया था। वही फीलींग। मैं दो घंटे से रो रही हूं।"
मानसी ने कहा, "मैं असल में उस समय अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रही थी, जब मुझे यह मैसेज मिला। और, इस खबर का सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि इस फिल्म, 'कच्छ एक्सप्रेस' ने और भी अवॉर्ड जीते हैं: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, राष्ट्रीय उद्देश्य को बढ़ावा देने वाली फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, मेरे लिए बेस्ट एक्ट्रेस और निकी जोशी के लिए बेस्ट स्टाइलिस्ट। यह हमारे और हमारे प्रोडक्शन हाउस के लिए बड़ी खबर है, क्योंकि हम गुजराती फिल्में इसलिए बनाना चाहते थे ताकि उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर ले जा सकें और यह नेशनल अवॉर्ड निश्चित रूप से इसे दुनिया के सामने लाता है।"
मानसी, रत्ना पाठक शाह, धर्मेंद्र गोहिल, दर्शील सफारी और विराफ पटेल स्टारर यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज हुई थी, इसका डायरेक्शन विरल शाह ने किया है और मानसी ने को-प्रोडक्शन किया है।
फिल्म कच्छ की कहानी मोंगी नाम की एक हाउसवाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने सपनों के मुताबिक खुशी-खुशी रहती है। हालांकि, जब उसे पता चलता है कि उसके पति का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर है, तो चीजें एक गंभीर मोड़ लेती हैं।


Click it and Unblock the Notifications