'मैं पूनम जी के साथ डेट पर जाऊंगा...', Poonam Pandey को जबरदस्ती KISS करने वाले शख्स ने किया बाद दावा

Poonam Pandey: पूनम पांडे अपनी बोल्डनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है और इतना ही नहीं अक्सर वह हर एक मुद्दे पर खुलकर बात करना भी पसंद करती हैं। पूनम पांडे को उनके पब्लिसिटी स्टंट की वजह से भी काफी जाना जाता है। अब इसी बीच पूनम पांडे का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पैपराजी को पोज दे रही थी।
तभी अचानक से एक शख्स वहां पर आ जाता है और पूनम पांडे के साथ में अजीब सी हरकत करने लगता है। इसी दौरान पूनम पांडे भी एकदम से घबरा जाती है और उसको धक्का देकर दूर है जाती है। जब से पूनम पांडे का यह वीडियो सामने आया है तब से काफी ज्यादा इंटरनेट पर खलबली मची हुई है।
अब इसी बीच इंटेंट बॉलीवुड द्वारा पूनम पांडे के साथ ऐसी हरकत करने वाले शख्स के साथ में बातचीत की गई है। जहां पर इस शख्स से सवाल किया गया कि आपके इस बर्ताव से लोगों तक गलत मैसेज पहुंचेगा। इस पर इस शख्स ने जवाब देते हुए कहा कि "गलत तो तब होता ना जब मैं उनके साथ में कुछ बदतमीजी करता।"
इस पर इस शख्स से सवाल किया गया कि आप तो करने जा रहे थे वो तो रोक लिया गया। तभी शख्स ने जवाब देते हुए कहा कि इसको बदतमीजी नहीं कहते हैं। ये उनके लिए मेरा प्यार था। ये मेरा इमोशन था जो सामने आ रहा था। वो रुक गया। वो प्यार भी आपको दिखेगा और बहुत बेहतरीन तरीके से दिखेगा।
इस शख्स ने आगे यह भी दावा करते हुए कहा कि "जिस दिन मैं पूनम जी के साथ में डेट पर जाऊंगा तब सबको हमारा प्यार दिखेगा। जब मैं पूनम जी को इज़हार करूंगा, जिस तरह से करूंगा और मैं पूरी तरीके से श्योर हूं कि पूनम जी मुझे जरूर हां बोलेगी।
जब पूनम पांडे के साथ में ऐसी हरकत करने वाले शख्स से सवाल किया गया कि यह प्यार नहीं वासना लग रही थी तो इस पर जवाब देते हुए कहा गया कि उस टाइम के लिए आपको ऐसा लगा होगा लेकिन अब जल्दी ही आपको मेरी मोहब्बत दिखेगी।


Click it and Unblock the Notifications











