'सलमान कहे तो लिंग बदलवा दूं'

यूं तो सलमान खान के लाखों दीवाने होंगे लेकिन आजाद अंसारी की बात ही कुछ अलग है। उत्‍तर प्रदेश का रहने वाला आजाद सलमान से प्‍यार करता है और सलमान के लिए अपना लिंग तक बदलवाने के लिए तैयार है।

अपने आप को सल्लू का सबसे बड़ा दीवाना बताने वाला 38 वर्षीय अंसारी पिछले 12 वर्षो से सलमान खान की 'प्रेमिका' के तौर पर रह रहा है।

राज्य के चंदौली जिले के जलीलपुर गांव निवासी अंसारी नाक में नथनी, कानों में बालियां, होठों पर लिपस्टिक और आंखों में काजल लगाए महिला के लिबास में रहता है और सलमान खान से शादी करने का सपना संजोए हुए है।

अंसारी ने कहा, " मैं यह सब कुछ अपने प्रेम (सलमान खान) के लिए कर रहा हूं। सलमान ही मेरे सब कुछ हैं और उनके लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं।"

अंसारी ने कहा, "मैं अल्लाह से कुछ नहीं चाहता। मैं दुआ करता हूं कि बस सलमान के साथ जल्द से जल्द मेरी शादी हो जाए जिससे कि मैं अपनी नई जिंदगी शुरू कर सकूं।'

सलमान के प्रति अंसारी की दीवानगी की हद का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने सलमान के लिए अपने परिवार तक को छोड़ दिया है। माता-पिता और पत्नी से अलग अंसारी अपने एक पैतृक घर में जीवन बसर करता है।

वह कहता है कि परिवार को छोड़ना उसकी मजबूरी थी। उसके पास कोई दूसरा चारा नहीं था, क्योंकि उसके परिजनों को सलमान के प्रति उसका प्रेम मंजूर नहीं था।

अंसारी ने बताया, "मैंने परिजनों को बहुत समया लेकिन वे नहीं माने।" अंसारी के इस अनोखे सलमान प्रेम की भी एक अलग कहानी है, जिसकी शुरुआत सलमान की फिल्म देखने से हुई।

अंसारी ने बताया, "अपने दोस्तों के साथ सलमान को पहली बार मैंने बड़े पर्दे पर जिले के एक टॉकीज में फिल्म 'मैंने प्यार किया' में देखा था। उसी समय से सल्लू के प्रति मेरे दिल में एक अलग जगह बन गई थी। जब मैंने अपने जज्बात अपने दोस्तों को बताए तो उन्होंने मेरा मजाक उड़ाया। वे हंसते थे, मेरे जज्बात का मजाक उड़ाते थे और कहते थे कि सलमान से शादी करना तो इस जन्म में मुमिकन नहीं होगा। धीरे-धीरे सलमान को लेकर मेरे जज्बात प्यार में बदल गए।''

अंसारी के कमरे की दीवारें सलमान खान के पोस्टरों से पटी हैं। उसके पास सलमान के हर उस लुक (रूप) की तस्वीर है, जो सलमान ने आज तक बदले हैं। दिलचस्प बात यह है कि अब अंसारी सलमान के लिए अपना सेक्स बदलने तक को तैयार है। वह कहता है कि अगर सलमान उसे शादी का भरोसा दिलाते हैं तो वह सेक्स बदलने के लिए सर्जरी करवा लेगा।'

पैतृक घर के तीन कमरों के किराए से अपना जीवन गुजारने वाला अंसारी पैसों की कमी के कारण अभी तक मुंबई जाकर सलमान से मिल नहीं सका है। लेकिन उसका दावा है कि उसने सलमान को करीब 1,000 से ज्यादा खत लिखे हैं, जिसमें से सलमान ने एक खत का जवाब 'मैं तुमसे प्यार करता हूं जान' लिखकर दिया है, जिसको उसने संजोकर रखा है।

सलमान खान के प्रति अपनी इस दीवानगी को लेकर अंसारी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X