सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार कहा- उसकी जान लेकर सजा दूंगा
कुछ समय पहले अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली। पंजाब-हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर लॅारेंस विश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी है। एक बार फिर से इसी गैंग से जुड़े संगठन सोपू ने सोशल मीडिया पर यह धमकी दी । जो कि सलमान के काला हिरण केस से जुड़ा हुआ है।
लेकिन अब पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला बहुचर्चित हिरण शिकार मामले में 27 सितंबर को कोर्ट में पेश होना था। इसी सिलसिले में सलमान को ये धमकी मिली ।

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद से पुलिस इस पूरी जांच में जुटी। पुलिस को सामने से जो जानकारी मिली, वो चौंकाने वाली थी। जिसने सलमान को धमकी दी थी वो कार चोरी करते हुए पकड़ा गया। तभी ये बात सामने आयी कि इसी ने सलमान को धमकी दी।


Click it and Unblock the Notifications











