#Sad: सोनू निगम की आज़ान ट्वीट पर खून खराबा भी शुरू हो चुका है!
सोनू निगम पिछले कई दिनों से चर्चा में है। कारण था उनका ट्वीट जिसके मुताबिक अज़ान की आवाज़ से डिस्टर्ब होकर वो रोज़ उठ जाते हैं और अब उन्हें सपोर्ट करने के चक्कर में एक आदमी की जान पर बन आई है।
इस देश की सबसे बड़ी दिक्कत है कि किसी की भी कोई भी बात, पहले धर्म में तौल कर देख ली जाती है और उसके बाद मन करे तो बात का असली मतलब निकाल लिया जाता है।
ऐसा ही कुछ हाल ही में सोनू निगम के साथ हुआ। उन्हें लाउडस्पीकर से दिक्कत है - मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा कहीं भी बजे। लेकिन ये बात उन्होंने कहना शुरू किया मुस्लिम धर्म की पाक अज़ान से।

और अब इसका हर्ज़ाना भरना पड़ रहा है उन लोगों को जिन्हें सोनू निगम की बात समझ में आ गई। पोस्टकार्ड न्यूज़ में छपी एक खबर की मानें तो सोनू निगम का समर्थन करना एक लड़के की जान पर भारी पड़ गया है।
शिवम राय नाम के इस लड़के ने अपने फेसबुक पोस्ट पर इस बात का समर्थन करते हुए अपना गुस्सा दिखाया। उसका ये समर्थन फैज़ान खान और मोहम्मद नागोरी नाम के दो लड़कों को नागवार गुज़रा। दोनों ने शिवम को फोन पर धमकाया और फ्रीगंज मिलने बुलाया।
जब शिवम वहां अपने दोस्त के साथ पहुंचा तो उस पर चाकू से वार किया गया पर। इसके बाद अस्पताल में शिवम काफी सीरियस था पर उसकी जान बचा ली गई है। दोनों मुजरिमों पर दफा 307 के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।
हम भारतीयों का सब्र कितना कम है, ये बताने के कई मौके हमने लोगों को दिए हैं!


Click it and Unblock the Notifications