..................... man showing private part to lady in delhi metro lift and start touching lady file complaint - Hindi Filmibeat

CCTV Footage: लिफ्ट में प्राइवेट पार्ट निकालकर महिला को दिखाने लगा शख्स, टच करने की कोशिश.. फिर

Delhi Metro,

Delhi Metro Lift Obscene Case: दिल्ली के मेट्रो स्टेशन में अश्लील हरकत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले एक कॉलेज युवती द्वारा अंतरंग कपड़ो के साथ मेट्रो की सवारी, इसके ठीक बाद मेट्रो ट्रेन में ही एक कपल के द्वारा खुलेआम किसिंग और अब महिला को गलत तरीके से छूने का मामला सामने आने के बाद मेट्रो स्टेशनों में महिलाओं के सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ऐसे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में एक युवक ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की। युवक लिफ्ट के अंदर अपने प्राइवेट पार्ट को निकालकर लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। हालाकि शिकायत के बाद आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मामला कुछ दिनों पुराना है लेकिन इससे अभी भी दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह जब मेट्रो स्टेशन के लिफ्ट पर चढ़ा रही थी। इसी दौरान एक शख्स ने उनके पीछे खड़े होकर अजेबो-गरीब हरकतें शुरू कर दीं। इतना ही नहीं बल्कि युवक ने महिला को अपने प्राइवेट पार्ट भी दिखाए और; शरीर से टच करने का प्रयास किया।

महिला ने जब उसके इस हरकत का विरोध किया तो वह मौके से भाग खड़ा हुआ। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला और फिर आरोपी कि पहचान की। वहीं, इस नए मामले ने राजधानी जैसे अति सुरक्षित क्षेत्र में महिलाओं के सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक़, उन्होंने एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 26 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छेड़छाड़ IPC की धारा(354A) और बाकि धाराओं में मामले को दर्ज कर लिया। जिसके बाद आरोपी को सीसीटीवी फुटेज द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान राजेश के रूप में हुई है। राजेश निजी अस्पताल में हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत है। उसने राजेश ने कथित तौर पर महिला को गलत तरीके से छुआ और प्राइवेट पार्ट दिखाए। महिला के विरोध करने पर आरोपी भाग गया। मामले की जांच की जा रही हैं।

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X