..................... Man scolded by Anushka Sharma once appeared in Shahrukh Khan film - Hindi Filmibeat

अनुष्का के 'लताड़ वीडियो' से हुआ मशहूर, शाहरुख की फिल्म में दिखा था ये लड़का, हैरान रह जाएंगे

Recommended Video

Anushka Sharma Viral Video: Arhhan Singh has worked with Shahrukh Khan & Shahid Kapoor | FilmiBeat

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था। जिसमें कार में बैठीं अनुष्का शर्मा दूसरी कार में जा रहे एक लड़के को रोक कर उस पर बुरी तरह चिल्लाती हुई नजर आ रही थीं। इस लड़के की गलती थी कि उसने गाड़ी के बाहर कचरा सड़क पर खुलेआम फेंक दिया। अनुष्का शर्मा ने उसकी इस हरकत को देखा और उसे बुरी तरह लताड़ लगाई और नसीहत दी कि आगे से कूड़ा डस्टबिन में ही फेंके। वहीं ये सब विराट कोहली अपनी कार से ही ये वाकया रिकॉर्ड कर रहे थे। बात तब बढ़ गई जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया और अनुष्का शर्मा ही ट्रोल हो गईं।

man-scolded-anushka-sharma-once-appeared-shahrukh-khan-film

सोशल मीडिया पर उन्हें भद्दे-भद्दे कमेंट्स मिलने लगे। हद तो तब हो गई जब लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट तक बता डाला। ये सब देखकर खुद विराट कोहली हैरान रह गए उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ऐसे लोगों पर शर्म आती है। अनुष्का ने जिस शख्स को कूंड़ा फेंकने के लिए लताड़ लगाई उसका नाम अरहान सिंह है। वहीं बात यहां तक नहीं रुकी अरहान सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर अनुष्का और विराट को तमीज सीखने जैसा पोस्ट लिखा। वहीं इसके बाद अरहान सिंह की मां को भी अपने बच्चों की सेफ्टी की चिंता सताने लगी और उन्होंने भी फेसबुक पर अनुष्का को विलेन बना कर पोस्ट कर डाला।

वहीं अनुष्का शर्मा से जुड़े इस पूरे वाकये पर कई बड़े लोगों ने उनका साथ भी दिया। वीडियो विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने आज बॉलीवुड अभिनेत्री और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का समर्थन किया। गृह राज्य मंत्री रिजीजू ने ट्वीट किया , 'विराट और अनुष्का को प्रचार चाहिए? बल्कि वे तो निजता चाहते होंगे। हमारा व्यवहार हमारी मानसिकता दिखाता है। नागरिक भावना सामाजिक नैतिकता है और नैतिक व्यवहार संपन्नता या शिक्षा से नहीं आते। भारत को स्वच्छ रखें।'

इसी के साथ इस लड़के को लेकर तरह-तरह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि अरहान सिंह नाम का ये लड़का कई फिल्मों में नजर आ चुका है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि अरहान सिंह ने शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित के साथ भी काम किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने साल 1996 में आई शाहरुख की फिल्म 'इंग्लिश बाबू देसी मैम' और माधुरी दीक्षित के साथ 'राजा' जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है। अरहान पॉपुलर टीवी शो 'देख भाई देख' में नजर आ चुके हैं। उन्होंने शाहिद कपूर की फिल्म 'पाठशाला' में भी काम किया है।

विराट कोहली का ट्वीट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X