आर्टिस्ट ने 8 सितारों की आवाज में आया 1 गाना, बोली सुन चौंक गए लोग, बोले- भाई ये तो AI से भी ज्यादा खतरनाक है

Man sang one song in 8 stars voice Video Viral: यूं तो सोशल मीडिया पर आजकल लोग वायरल होने के लिए कई तरह के वीडियो शेयर करते हैं कभी फनी डांस वीडियो वायरल होते हैं तो कभी सिंगिंग के वीडियो लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं कई वीडियोज़ ऐसे भी होते हैं जिसे सुन लोग अपने कानों पर विश्वास ही नहीं कर पाते हैं।
सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो
हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देख लोगों की तो बोलती ही बंद हो गई है। जी हां, हाल ही में एक वीडियो एडिट्स की दुनिया नाम के एक इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी कार में बैठकर 'तेरे बिना ना गुजारा ए' गाने को गाना नजर आ रहा है, लेकिन इस वीडियो में शख्स अपनी आवाज में नहीं बल्कि तमाम सितारों और सिंगर्स की आवाज में गाना गाता है। शख्स के वीडियो को देख लोग तो आदमी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
आठ आर्टिस्ट की आावज में आया 1 गाना
जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी कार में बैठा होता है वह कार में बैठकर 'तेरे बिना ना गुजारा ए'को पहले तो अजय देवगन की आवाज में गाना है। उसके बाद वह तुरंत ही रणबीर कपूर की आवाज में गाना शुरू कर देता है। इतना ही काफी नहीं था कि बिना रुके आदमी जैकी श्रॉफ, रवि किशन, नाना पाटेकर, सुनील शेट्टी, कुलभूषण खरबंदा और फिर आदमी सामी की आवाज में गाना गाना शुरू कर देता है।
वीडियो देख लोगों ने लगाई तारीफों की लाइन
शख्स का वीडियो देख लोग तो आदमी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह जितनी तारीफ करो उतनी कम है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-भाई ये तो AI से भी ज्यादा खतरनाक है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-वाह कमाल है 100 में से 100।


Click it and Unblock the Notifications