श्रद्धा के नाम पर दरिंदगी! प्रेमानंद महाराज से मिलवाने का झांसा देकर युवक ने किया महिला का रेप

प्रेमानंद महाराज आज देश दुनिया में जाने जाते हैं। हर कोई उनके दर्शन कर धन्य होना चाहता है। उनके प्रवचन लाखों लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। कई लोग ऐसे हैं जो भले ही प्रेमानंद महाराज का दर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन उनके आश्रम के बाहर खड़े रहकर वह प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का इंतजार करते हैं। आम से लेकर खास, नेता से लेकर अभिनेता तक प्रेमानंद महाराज के आगे नतमस्तक होते हैं। बता दें कि रोजाना हजारों लोग प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते हैं।
पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
वहीं हाल ही में एक युवती भी प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आई, लेकिन उस महिला के साथ वो हुआ जो उनसे कभी सोचा भी नहीं था। दरअसल युपी के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें बताया जा रहा है कि युवक ने महिला से प्रेमानंद महाराज से मिलवाने का झांसा दिया। युवती को वृंदावन बुलाया फिर उसके लिए होटल बुक किया और उसी होटल के कमरे में युवक ने महिला का रेप कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
प्रेमानंद महाराज से मिलवाने का दिया झांसा
बताया जा रहा है कि यह घटना 12 सितंबर की रात की है। वृंदावन के हैजा अस्पताल के पास पहने वाले युवक सुंदरम ने सोशल मीडिया के जरिए आगरा की एक लड़की को मित्र बनाया। युवती प्रेमानंद महाराज की भक्त थी। वह सुदंरम से रिक्वेस्ट करने लगी कि वह प्रेमानंद महाराज से मिलवा दे। तभी 10 अगस्त को सुंदरम का मैसेज आया कि वह प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करवा देगा और महिला सुंदरम की बातों में आ गई।
कॉफी पिलाकर किया बेहोश
युवक ने 12 सितंबर को मैसेज किया कि ऐकांतिक मुलाकात की व्यवस्था हो गई है। वह सुबह चार बजे उससे मिलेंगे। यह सुनते ही युवती अपने भाई के साथ आधी रात में वृंदावन पहुंचती है। सुंदरम ने महिला के भाई से कहा कि कार आगे नहीं जाएगी। भाई कार पार्क करने गया और सुंदमर महिका को बाइक से ले गया। वह सीधा प्रेमानंद महाराज के आश्रम ना ले जाकर होटल ले गया। उनसे कहा कि थोड़ा आराम कर लो कॉफी पी लो। कॉफी पीते ही लड़की बेहोश हो गई। युवक ने ना सिर्फ लड़की का रेप किया बल्कि लड़की की कई अश्लील तस्वीरें लीं और वीडियो बनाया। जिसके बाद से युवक लड़की को तस्वीरें लीक करने की धमकियां देने लगा।


Click it and Unblock the Notifications