Watch- खचाखच भरी ट्रेन में खिड़की से लोगों को भरने लगा शख्स, फिर किया ऐसा काम कि...

Viral Video: ट्रेन के जनरल डिब्बे में हमेशा काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। कई बार तो काफी सारे यात्री ट्रेन आने से पहले कई घंटे लाइन में लगे रहते हैं जिससे कि वह ट्रेन की सीट प्राप्त कर पाएं। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सीट के लिए अपने जानने वालों को खिड़की से ही ट्रेन में घुसा देता है। साथ ही उसने सारा सामान भी खिड़की से ही अंदर भेज दिया।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जनरल डिब्बे में इतनी ज्यादा भीड़ है की ट्रेन में घुसना तक मुश्किल हो जा रहा है। इस दौरान एक शख्स आ जाता है और कुछ लोगों को ट्रेन की खिड़की से अंदर घुसा देता है। पहले उसने ट्रेन में एक शख्स को अंदर भेज दिया और फिर उसका सामान भी भेज दिया।
“ट्रैन पर बैठा कर आऊँगा” got real 🚊👀 pic.twitter.com/lBQuL4l2j1
— Tamanna 💞 (@BewithTamanna) October 14, 2024
बाद में इस शख्स ने एक महिला को भी इसी तरीके से खिड़की के सहारे ट्रेन के अंदर भेजो। जहां कुछ लोग गेट से एंट्री लेकर सीट पाने की कोशिश कर रहे थे तो वही इस शख्स ने खिड़की की मदद से लोगों को सीट दिलवा दी। अब इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। लगातार इस वीडियो पर लोग भी कमेंट करते हुए देखे जा सकते हैं


Click it and Unblock the Notifications