इस शख्स ने दे दिया Delhi Metro को खुला चैलेंज, माशूका से मिलने के लिए अपने एक पैर से खोले दरवाजे

Delhi Metro: देश की राजधानी दिल्ली में अगर आप सफर करना चाहते हैं तो यकीनन आपको दिल्ली मेट्रो का सहारा लेना ही पड़ेगा। लेकिन दिल्ली मेट्रो का सफर इन दिनों लोगों के मनोरंजन का साधन भी बनता जा रहा है, क्योंकि कुछ लोग यहां पर रील बनाने के लिए अजीबोगरीब काम करते हुए नजर आ रहे हैं।
दिल्ली मेट्रो में अजीब हरकतें करते हुए लोगों के कई वीडियोज सामने आते ही रहते हैं। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में एक शख्स अपने एक पैर से मेट्रो के दरवाजे को फिर से खुलवा रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो के दरवाजे बंद हो रहे होते हैं तभी एक शख्स अपना पैर बीच में फंसा देता है और तभी मेट्रो के दरवाजे फिर से खुल जाते हैं। उसके बाद वो शख्स मेट्रो के अंदर आता है और अपनी गर्लफ्रेंड को गले से लगा लेता है।
ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस शख्स पर एक्शन लेने की बात कह रहे हैं। क्योंकि बेवजह इस शख्स ने मेट्रो के दरवाजों को खुलवाया है।
दिल्ली मेट्रो में यूं तो लोग आजकल कुछ भी करते नजर आते हैं लेकिन असल में DMRC के नियम काफी ज्यादा स्ट्रिक्ट हैं और पकड़े जाने पर आपको जुर्माना भी भरना पड़ता है। जी हां, दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए कुछ नियम और कानून भी बनाए हैं, जिसका पालन नहीं करने पर यात्रियों को जुर्माना लगाया जाता है। लेकिन अपने नियमों को लेकर खुद DMRC ही ज्यादा सचेत नहीं है।
दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस मेट्रो ने ही पूरी दिल्ली को जोड़कर रखा हुआ है। दिल्ली के अंदर अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए दिल्ली मेट्रो नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अंतिम छोड़ तक भी कनेक्टिविटी देती है। लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली इस मेट्रो के पिछले काफी दिनों से कई वीडियोज सामने आए हैं, जो कि चर्चा का विषय बन गए।
दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा ही गया है। इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications