Watch Video- नदी में बहती लाश देख पहुंची पुलिस ने खींचा हाथ, फिर जो निकला हिल गई पुलिस से लेकर जनता

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है। यहां किस दिन क्या वायरल होता हुआ नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सुबह से लेकर शाम तक सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी पब्लिक प्लेस पर रील बनाते लोगों के वीडियो वायरल हो जाएंगे तो किसी दिन डांस करते लोगों के वीडियो दिख जाते हैं। इसके अलावा लड़ाई, अजीब हरकत और पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत करते हुए लोगों के भी वीडियो वायरल होते हैं। खैर अभी इनमें से किसी भी तरह का वीडियो वायरल नहीं हो रहा है बल्कि एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि तालाब में एक शख्स का शरीर दिख रहा है जिसमें बिल्कुल भी हरकत नहीं है। पहली नजर में सबको यहीं लगा कि शायद शख्स डूबकर मर गया है और उसका शव तैरते हुए किनारे आ गया है। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस की टीम ने भी खुद देखा कि शख्स का शरीर पानी के ऊपर तैर रहा है। एक पुलिसकर्मी तुरंत वहां गया और उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। लेकिन जैसे ही उसने खींचना शुरू किया शख्स उठकर बैठ गया।

ऐसा सीन देखते ही पुलिसकर्मी भी झटका खा गया। हर कोई उसकी इस हरकत से दंग रह गया। यह वीडियो तेलंगाना के हनमकोंडा का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने 4-5 घंटे तक शख्स को ऐसे ही पानी में पड़ा हुआ देखा। उन्हें लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। वहीं, शख्स ने पूछताछ में बताया कि वो पिछले 10 दिनों से ग्रेनाइट की खादान में 12 घंटे की शिफ्ट कर रहा था। इस वीडियो को sachkadwahai नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X