लेडीज कोच में अपनी गर्लफ्रेंड संग घुसा शख्स, मेट्रो में खड़ी महिला बना रही थी वीडियो तो होने लगी छीना-झपटी

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो अनियंत्रित यात्रियों के लिए हॉटस्पॉट बन गई है। मेट्रो ट्रेनों के अंदर लोगों के नाचने और रील बनाने से लेकर सीटों के लिए होने वाले झगड़ों तक, दिल्ली मेट्रो में हाल के दिनों में यात्रियों के कुछ अप्रत्याशित व्यवहार देखे गए हैं।
अब अपनी फीमेल फ्रेंड के साथ महिला कोच में घुसकर महिला से बहस करने वाले एक शख्स का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें पुरुष महिला के साथ तीखी बहस में शामिल हो जाता है और कहता है कि वह किसी को परेशान करने के लिए नहीं आया है। जल्द ही, उसकी महिला मित्र वीडियो बनाने वाली महिला से भिड़ जाती है और उसका फोन छीनने का प्रयास करती है, जिससे स्थिति बिगड़ जाती है।
एक अन्य महिला यात्री भी कोच में प्रवेश करने वाले व्यक्ति पर आपत्ति जताती है और उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर वह महिला कोच से बाहर निकलने से इनकार करता है तो वह उसके खिलाफ शिकायत कर सकती है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस मेट्रो ने ही पूरी दिल्ली को जोड़कर रखा हुआ है। दिल्ली के अंदर अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए दिल्ली मेट्रो नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अंतिम छोड़ तक भी कनेक्टिविटी देती है। लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली इस मेट्रो के पिछले काफी दिनों से कई वीडियोज सामने आए हैं, जो कि चर्चा का विषय बन गए।
गौरतलब है कि डीएमआरसी ने इस तरह की कई घटनाओं पर एक्शन लिया है। कुछ समय पहले कपल्स और एक शख्स पर केस दर्ज किए हैं और बदतमीजी वाले मामले सामने आए हैं। डीएमआरसी ने गाइडलाइन्स जारी करते हुए कहा था कि इस तरह का कोई भी कृत्य बर्दास्त नहीं किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications