Viral Video: आदमी ने पहाड़ पर चढ़कर 'टिंकू जिया' पर लगाए ठुमके, गिरे ऐसे धड़ाम की याद आ गईं नानी...

Instagram Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई रील वायरल होती ही रहती है। कभी बदो बदी गाना लोगों की जुबान पर आ जाता है तो कभी फनी रील्स देखकर जमकर ठहाके मारते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने डांस से लोगों को एंटरटेन करते हैं। कई लोग स्टेज पर डांस करते हैं तो कई लोग फनी डांस करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पहाड़ पर चढ़कर डांस करता है। वह ऐसे डांस में खो जाता है कि वह आखिरी में जो होता है उस देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
शख्स ने किया ऐसा डांस की गिर गए पहाड़ से
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स टिंकू जिया पर जेरदार डांस करता नजर आ रहा है। शख्स लुंगी को पकड़ कर ऐसे डांस में खो जाता है कि वह भूल जाता है कि वह पहाड़ पर है। शख्स का पैर फिसल जाता है और वह पहाड़ से बुरी तरह से गिर जाता है। बता दें कि यह वीडियो इतना पॉपुलर हो गया है कि इस वीडियो पर 98.5 मिलियन व्यूज आ गए है। वीडियो पर 1.4 मिलियन से ज्यादा लाइक और कमेंट्स की बौछार हो रही है।
यूजर्स ने जमकर किए कमेंट्स
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने सलाह देते हुए लिखा-भाई अगली बार से लोकेशन बदल लेना। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-टिंकू कितनी स्पीड में गिरकर खड़ा हुआ है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- मेरी तो हंसी ही रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं चौथे यूजर ने लिखा-भइया जी तो गयो...बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट्स की लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications