कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद भी नहीं जीता रेस, तो किया सलमान और ऋतिक पर केस, हर्जाने में मांगी इतनी रकम

ओडिशा के कालाहांडी जिले से एक बेहद ही दिलचस्प मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शख्स ने दो बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और ऋतिक रोशन पर केज इसलिए दर्ज किया है कि उनके द्वारा विज्ञापन की गई कोल्डड्रिंक पीकर भी रेस नहीं जीत पाया। बता दें कि शख्स ने ना सिर्फ एक्टर्स पर ही केस दर्ज किया है बल्कि विज्ञापन काउंसिल के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया है।

Salman khan

जल्द होगी सुनवाई

बता दें कि इस मामले की पहली सुनवाई 22 दिसंबर को की जा चुकी है, लेकिन अगली सुनवाई 19 जनवरी को की जाएगी। अब इस सुनवाई के लिए एक्टर्स के वकील और विज्ञापन कंपनी के वकील तैयारी में जुटे हुए हैं।

प्रतियोगिता में हुई हार तो दर्ज करवाया केस

बताया जा रहा है कि दीपक दुबे नाम के एक आदमी ने यह मामला दर्ज करवाया है। याचिका कर्ता दीपक दुबे के पुत्र ने सलमान खान और ऋतिक रोशन द्वारा विज्ञापन कंपनी की कोल्ड ड्रिंक पी वो भी स्कूल की प्रतियोगिता में जीत हांसिल करने के लिए। उसे लगा कि इस कोल्ड ड्रिंक को पीकर उसमें भरपूर एनर्जी आ जाएगी और वह जल्दी ही रेस जीत जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिस वजह से लड़के को काफी निराशा हुई।

हर्जाने की मांगी इतनी रकम

वहीं बेटे को इतना निराश देख दीपक दुबे ने सलमान खान, ऋतिक रोशन के साथ ही विज्ञापन काउंसिल के खिलाफ कालाहांडी जिला उपभोक्ता अदालत में मामला दर्ज करवाया है। हैरानी की बात तो यह है कि दीपक दुबे ने हर्जाने की रकम सिर्फ और सिर्फ एक रुपये मांगी है। बताया जा रहा है कि इस केस के पैरवी वकील कुणाल बेहेरा कर रहे हैं और विज्ञापन काउंसिल के वकील अमित जैन हैं।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X