सलमान खान के प्रेस कांफ्रेस में दिखा रीयल 'दबंग'

आप सभी जानते हैं कि सलमान का दीदार करने के लिए किस तरह लोग पागल रहते हैं,खास तौर पर युवा वर्ग तो उन्हें खासा पसंद करता है, सो पहुंच गयी स्कूल में युवाओं की पूरी फौज जिससे कि वहां अव्यवस्था का माहौल उत्पन्न हो गया। जिससे नियंत्रित करने के लिए वहां खड़े लोगों में से एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकाली ली और काफी देर तक वो उसे हवा में लहराता रहा।
वहां खड़ी भीड़ को उसका रवैया ठीक नहीं लगा और वो भयभीत होकर तितर-बितर हो गयी। जिस समय वो व्यक्ति हवा में पिस्तौल लहरा रहा था वहां कई पुलिस कर्मी मौजूद थे लेकिन किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की। थोड़ी देर बाद वहां से वो व्यक्ति भी लापता हो गया। बाद में जांच पड़ताल पता चला कि जिस स्कूल में सलमान प्रेस वार्ता करने वाले थे वो पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार का था और जिसने पिस्तौल हवा में लहरायी थी वो उन्हीं मंत्री साहब का सुरक्षाकर्मी था।
खैर बाद में सलमान मियां वहां पहुंचे और अपनी प्रेस वार्ता की। उनकी फिल्म रेडी 3 जून को प्रदर्शित होगी, फिल्म अनीस बज्मी हैं। फिल्म में सलमान और असिन की जोड़ी है। एक गाने के लिए फिल्म में जरीन खान भी नजर आयेगी, जो कि एक आईटम नंबर है। लेकिन कल की शाम लोगों के बीच रील दंबग सलमान की नहीं बल्कि रियल दंबग की चर्चा हुई।


Click it and Unblock the Notifications











