फ्लाइट में एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ मामले में विकास सचदेवा को 3 साल की सजा, जानिए क्या था मामला

By Varsha Verma

फ्लाइट में बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ मामले में आरोपी विकास सचदेवा को अदालत ने दोषी पाया है। इस मामले में कोर्ट ने विकास सचदेवा को तीन साल की सजा सुनाई है। ये मामला 2018 का है। स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने 41 वर्षीय विकास सचदेवा पर लगे आरोपों को सही पाया और उन्हें इस केस में सजा दी है।

ये मामला 2018 में सामने आया था। जब एक्ट्रेस नाबालिग थीं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि विकास सचदेवा ने दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में उनके साथ छेड़छाड़ की थी। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब एक्ट्रेस ने रोते-रोते एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस मामले के सामने आने के बाद महिला सुरक्षा को देखते हुए एफआईआर दर्ज हुई थी।

Molesting Bollywood Actress in flight

वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने लगाया था ये आरोप
एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा था कि एक व्यक्ति ने मेरी 2 घंटे के सफर को नर्क बना दिया है। वह अपने पैर से मेरी गर्दन व पीठ को सहला रहा था। मैं चाहती थी कि मैं ये पूरी घटना कैद करूं लेकिन अंधेरा होने के चलते मैं इसे रिकॉर्ड नहीं कर पाई। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने क्रू मेंबर को इस घटना की शिकायत की लेकिन उन्होंने मदद नहीं की।

बता दें एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया था। वह प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान (सीक्रेट सुपरस्टार और दंगल फिल्म) समेत कई बड़े सितारों के साथ इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, उनकी एक्टिंग की काफी प्रशंसा की गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X