'बॉलीवुड अभी नहीं'

मनस्वी कहती हैं, "मिस इंडिया की ट्रेनिंग मेरे लिए बहुत फ़ायदेमंद साबित हुई है. हम सबका खाना-पीना और यहाँ तक कि जैसे हम दिखते हैं, सब बदल गया है. लेकिन इस ट्रेनिंग में मैंने सबसे बड़ी चीज़ जो सीखी है वो है अपने आप पर भरोसा रखना."
22 वर्ष की मनस्वी कहती हैं कि उन्हें मिस इंडिया वर्ल्ड का ख़िताब जीतने के बाद एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी का एहसास हो रहा है. मनस्वी पहले से ही एक मॉडल हैं. उन्होंने कई दूसरी प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया है और कुछ विज्ञापन फ़िल्में भी की हैं.
मनस्वी कहती हैं, "मैं मिस वर्ल्ड ख़िताब के लिए तैयारियाँ जल्द शुरु कर दूंगी लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि मैं मानसिक रूप से तैयार हूं." पिछली कई सुंदरियों की तरह मनस्वी भी बॉलीवुड में क़दम रखना चाहती हैं.
"मैं बॉलीवुड में ज़रूर जाना चाहूंगी लेकिन फ़िलहाल नहीं. पहले मैं मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतना चाहती हूं." "मुझे शाहरुख़ ख़ान बहुत पसंद हैं, वो एक बढ़िया अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं. साथ ही वो एक अच्छे पति और अच्छे पिता भी हैं."
लेकिन फ़िल्म निर्देशकों में मनस्वी को कौन पसंद हैं? "फ़रहा ख़ान मुझे बहुत भाती हैं. उनके काम करने का अंदाज़ बहुत निराला है." मनस्वी को अभिनय के अलावा नाचने, वाटर स्पोर्ट्स और पेंटिंग का बहुत शौक़ है.


Click it and Unblock the Notifications











