Mamta Kulkarni खुद को समझने लगीं देवी, आशीर्वाद देने उठाया हाथ, लक्ष्मी नारायण ने तुरंत झटका

Mamta Kulkarni viral video: 90 के दशक की ग्लैमरस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने ऐसा आध्यात्मिक अवतार लिया है कि अब बॉलीवुड की जगह वो साधु-संतों के बीच नजर आ रही हैं। लेकिन उनके ट्रांसफॉर्मेशन से ज्यादा सुर्खियां बटोरी एक वायरल वीडियो ने, जिसने सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़वा दिया।
चमक-दमक की दुनिया छोड़कर भगवा ओढ़ चुकीं ममता अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन चुकी हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मोमेंट हुआ जिसने सबका ध्यान खींच लिया और मीम्स बनाने वालों को भी मसाला दे दिया।
ममता का वायरल वीडियो
हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी एक भव्य छत्र के नीचे खड़ी थीं। जैसे ही उन्होंने ममता कुलकर्णी को बुलाया, ममता पूरे आत्मविश्वास से उनके पास आईं और 'आशीर्वाद मुद्रा' में हाथ उठा दिया। बस फिर क्या था...! लक्ष्मी नारायण ने झट से हाथ नीचे कर दिया। ममता थोड़ी अनकंफर्टेबल दिखीं लेकिन तुरंत संभल गईं और शांत भाव से खड़ी रहीं। वीडियो में ममता भगवा कुर्ता, पीला दुपट्टा और माथे पर तिलक के साथ एकदम ट्रैडिशनल अंदाज में थीं।
महामंडलेश्वर बनने की कहानी भी कम फिल्मी नहीं
कुंभ 2025 में ममता को 'श्री यमई ममता नंद गिरि' नाम देकर महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई। ममता का दावा है कि ये सब उनकी 25 साल की तपस्या का फल है। उन्होंने इसे 'ईश्वरीय बुलावा' बताया और कहा कि ये कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं, बल्कि आत्मा की पुकार है।
महमंडलेश्वर की उपाधि छीनी और इस्तीफा फिर यू-टर्न
ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने के कुछ ही समय बाद ड्रामा शुरू हो गया। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता और लक्ष्मी नारायण दोनों को अखाड़े से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वजह थी ममता का पास्ट और बिना मंजूरी के हुई उनकी नियुक्ति।
सोशल मीडिया पर इस्तीफा देते हुए ममता ने लिखा कि उन्हें लगातार ट्रोलिंग और अंदरूनी तनाव का सामना करना पड़ा, इसलिए उन्होंने खुद को पीछे हटाना बेहतर समझा।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, कुछ दिन बाद ममता कुलकर्णी ने ऐलान किया कि उनके गुरु ने उनका इस्तीफा मंजूर ही नहीं किया, इसलिए वो फिर से वापस आ गईं। उन्होंने कहा कि अब वो पूरी तरह सनातन धर्म की सेवा में अपना जीवन समर्पित करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











