आइटम सॉन्ग पर डांस करने वाली एक्ट्रेस बनी साध्वी, नहीं हुईं पॉपुलर तो बदला भेष बोलीं- मैं हड्डी का ढांचा बन गई

ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक जमाना था जब उन्होंने कई हिट फिल्में और आइटम सॉग्स किए थे। खास तौर पर उनका गाना 'राणा जी माफ करना' आज भी ट्रेंडिंग लिस्ट में बना रहता है, लेकिन आपको बता दें कि कई फिल्में करने के बाद ममता कुलकर्णी अचानक ही इंडस्ट्री से गायब हो गईं। ममता कुलकर्णी को फिर उनके फैन्स ने सालों बाद देखा तब जब महाकुंभ मेला में ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी थीं।

Mamta Kulkarni

बदल दिया ममता कुलकर्णी ने अपना लुक

पहले तो लोग चौंक गए कि वह ऐसे अचानक महामंडलेश्वर कैसे बन गईं। बताया गया था कि उन्होंने इस पद के लिए लाखों रुपये दिए थे। उनका इस पद पर आना लोगों को हजम नहीं हुआ। जमकर इस बात का विरोध हुआ और ममता कुलकर्णी को कुछ ही दिनों में इस पद से हटना पड़ा। फिलहाल तो वह अब इस अखाड़े की सदस्य नहीं हैं। बता दें कि ममता कुलकर्णी आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। पिछले दिनों जब ममता कुलकर्णी को लाफ्टर शेफ शो में देखा था तब उन्होंने अपना भगवा चोला छोड़ दिया और उन्हें मॉर्डन अवतार में नोटिस किया गया। उनके इस बदलाव को लेकर भी उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।

मैं हड्डी का ढांचा बन गई थी...

बता दें कि ममता कुलकर्णी ने हाल ही में अपने तप और अपनी 25 साल की मेहनत का खुलासा किया। NDTV से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी कड़ा तप किया था। 25 साल कठोर साधना की थी। मैं एक हड्डी का ढांचा बन गई थी। मेरे बाल इतने लंबे हो गए थे कि जमीन छू रहे थे। मैं कहीं भी नहीं निकलती थी मैंने 6-6 महीने कमरे में रहकर साधना की। मैंने अन्न छोड़ दिया था पानी के ऊपर रही। इसी दौरान मेरे ऊपर केस ठोक दिया गया फिर बताओ मैं क्या करती। ममता कुलकर्णी ने आगे कहा कि देवी-देवता कहीं और नहीं उनके अंदर से ही जाग्रत होने लगे थे। ममता कुलकर्णी का ऐसा बयान सुन लोगों ने फिर उन्हें जमकर ट्रोल करना शूरू कर दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: mamta kulkarni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X