सेक्सी ममता कुलकर्णी ने ड्रग तस्कर से रचाई शादी
नंबे के दशक की सेक्सी बम ममता कुलकर्णी जो पिछले करीब दस सालों से रूपहले पर्दे और सुर्खियों से गायब हैं, के बारे में एक सनसनी खेज खबर आ रही है कि उन्होंने साल 2012 में एक ड्रग तस्कर से शादी कर ली है और दुबई में रह रही हैं। वो ड्रग तस्कर जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था लेकिन ममता उससे पिछले दस सालों से रिलेशनशिप में थीं। नवंबर 2012 में उन्होंने ड्रग तस्कर से शादी करके जेल से छुड़वा लिया है।
इस ड्रग्स तस्कर का नाम विक्की गोस्वामी है जिसे कि 1997 में दुबई में पुलिस ने मैनड्रैक्स की तस्करी करने के दौरान पकड़ा था। उसे उम्र कैद की सजा हुई थी। ममता कुलकर्णी के बारे में पहले कहा जा रहा था कि उन्होंने अपने करियर की ढलान पर एनआरआई से शादी की थी लेकिन अब यूएस में रहने लगी हैं लेकिन बाद में खबर आयी है कि विक्की से प्यार करने के कारण ममता और एनआरआई की तलाक हो गया और विक्की से ममता ने शादी करके दुबई में अपना आशियाना बना लिया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि ममता कुलकर्णी के लिए विक्की ने इस्लाम तक कबूला है।
आईये आपको बताते हैं सेक्सी ममता के बारे में दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications