ममता कुलकर्णी ने दिया किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा, बोलीं- अब से मैं...

Mamta Kulkarni resigned form the post of Mahamandaleshwar of kinnar Akhara: बॉलीवुड एक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी इन दिनों जमकर चर्चाओं में हैं। बता दें कि ममता कुलकर्णी को 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर घोषित किया गया था। वह कुछ दिनों ही इस पद पर रह पाईं, लेकिन इसके बाद जमकर उनका विरोध होना शुरू हो गया था जिस वजह से ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अखाड़ा छोड़ना पड़ा था।
बता दें कि दोनों पर तमाम आरोप लगाए गए थे, लेकिन अभी तक ममता कुलकर्णी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था, लेकिन फिलहाल तो एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि ममता कुलकर्णी ने इस पद से इस्तीफा दे दिया है।
ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा देते हुए कहा- मैं किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा दे रही हूं। मैं बचपन से ही साध्वी रही हूं और आगे भी बनी रहूंगी।
ममता कुलकर्णी ने बताया कि महामंडलेश्वर बनने के लिए मेरी कड़ी परीक्षा ली गई थी। 4 जगत गुरुओं ने मुझसे कठिन सवाल किए थे। मेरे उत्तरों से वह अच्छी तरह समझ गए थे कि मैंने कितनी कठिन तपस्या की है। वह मुझसे दो दिनों से आग्रह कर रहे थे कि मैं महामंडलेश्वर बनूं। मुझे लिबास की क्या आवश्यकता है। इस कपड़े को सम्मिलित करूंगी तब इसे धारण करूंगी।
आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर बाबा रामदेव, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने जमकर विरोध किया था। इतना ही नहीं ममता कुलकर्णी पर 10 करोड़ रुपये देकर इस पद को हांसिल करने तक का आरोप लगाया गया था। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने यह दावा कि या था कि उनसे 2 लाख रुपये मांगे गए थे। जो महामंडलेश्वर जय अंबा गिरी ने अपने हाथ से लेकर अखाड़े की आचार्या पंडित लक्ष्मी नारायण को दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications