'23 सालों से कोई भी ऐसी-वैसी वीडियो नहीं देखी..'टॉपलेस फोटोशूट के सवाल पर ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब

Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni on her Semi Nude Photos: बॉलीवुड में टॉप की एक्ट्रेस रह चुकीं ममता कुलकर्णी इन दिनों फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले ही वह महाकुंभ में साध्वी बन किन्रर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं, जिसपर काफी विवाद हुआ।

इतना ही नहीं उन्हें अखाड़े से भी बाहर निकाला जा चुका है। तमाम संतों और अखाड़े के सदस्यों का कहना है कि उन्हें गलत और मनमाने तरीके से महामंडलेश्वर बनाया गया था। जिस वजह से उन्हें निकाला जा रहा है। इतना ही नहीं कहा यह भी जा रहा है कि उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

ममता कुलकर्णी इस दौरान खास लाइमलाइट में रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक शो में कहा कि उन्होंने 23 साल की तपस्या की है। हालिया इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने सेमी न्यूड फोटोशूट को लेकर भी बात की। दरअसल हाल ही में ममता कुलकर्णी 'आपकी अदालत' का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान उनसे तमाम सवाल जवाब किए गए। इस दौरान उनके न्यूड फोटोशूट को लेकर भी बात की गई।

ममता कुलकर्णी से पूछा गया कि आपने स्टारडस्ट के लिए कवर फोटो की जिसे सेमी न्यूड या टॉपलेस भी कह सकते हैं। इसपर ममता कुलकर्णी कहती हैं कि जब वो लोग मेरे पास आए थे तब वह डेमी मूर के फोटो लेकर आए थे। आप देखोगे कसम से मुझे उसमें कोई अश्लीलता नजर नहीं आई थी।

ममता कुलकर्णी ने कहा कि उस समय मैं काफी मासूम थी मैं 9वीं क्लास में थी। उस समय एक स्टेटमेंट भी दिया था कि मैं वर्जिन हूं, लेकिन लोगों को यह हजम नहीं हुआ था क्योंकि लोगों को लगता है कि बॉलीवुड में कोई कुछ भी करके आता है। कुछ लोग ऐसा करते भी होंगे जो शायद उनके लिए... पैसे के लिए बॉलीवुड में आए होगें या उनकी कोई जरूरत होगी।

ममता कुलकर्णी आगे कहती हैं कि मैं तो खाते पीते घर से आई थी मेरे पिता ट्रांसपोर्ट कमिश्नर थे। मुझे ऐसी कोई जरूरत नहीं थी। मैं सेक्स के बारे में नहीं जानती थी और जब तक मैं नहीं जानती थी तब तक मुझे नहीं पता था कि न्यूडिटी क्या होती है। या अश्लीलता क्या होती है। आप यकीन नहीं करेंगे कि 23 सालों में मैंने कोई भी पोर्नोंग्राफी या पोर्न वीडियो तक नहीं देखी है।

Read more about: mamta kulkarni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X