10 करोड़ देकर Mamta Kulkarni बनी महामंडलेश्वर? बोलीं- मेरे बैंक अकाउंट...

Mamta Kulkarni On Her Financial Status

Mamta Kulkarni On Her Financial Status: ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी है और आपको बता दें कि अक्सर वह विवादों में भी बनी रहती है। हाल ही में उन्होंने प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 में संन्यास लिया और काफी चर्चा का विषय बन गई। ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बना दिया गया और बाद में इस पद से उनको हटा दिया गया।

लेकिन आपको बता दें कि यह खबर भी आ रही थी कि ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर बनने के लिए 10 करोड रुपए दिए। अब हाल ही में ममता कुलकर्णी को रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में देखा गया और यहां पर खुद रजत शर्मा ने उनसे इस बात पर सवाल भी किया था कि क्या वो 10 करोड रुपए देकर महामंडलेश्वर बनी?

इस पर ममता कुलकर्णी ने जवाब देते हुए कहा कि "मेरे पास में 10 करोड़ तो क्या एक करोड़ भी नहीं है। मेरे बैंक अकाउंट भी चीज हो चुके हैं और आपको नहीं पता कि मैं किस तरीके से जी रही हूं। मेरे पास में पैसे भी नहीं है और मैंने बहुत कुछ त्याग किया है। मैंने उधार 2 लाख रुपए लिए वह भी गुरु को दक्षिणा देनी होती है।"

अपनी आपबीती बताते हुए ममता कुलकर्णी काफी इमोशनल हो गई थी और उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे थे। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि "मेरे तीन अपार्टमेंट खराब अवस्था में पड़े हुए हैं और उनके अंदर दीमक भी लग चुकी है। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह पिछले 23 सालों से बंद है और मैं जिस फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझ रही हूं उसके बारे में बात भी नहीं सकती हूं।"

Read more about: mamta kulkarni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X