Mamta Kulkarni ने इस्तीफा देने के बाद मारा यूटर्न, बोलीं- 'किन्नर अखाड़ा और सनातन धर्म..'

mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni Video- ममता कुलकर्णी जबसे किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी हैं वो विवादों में हैं और हाल ही में खबर आई थी कि उन्होने इस्ताफी दे दिया है। जी हां, ममता कुलकर्णी को इसके बाद से लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

लोगों का कहना है इस अखाड़े का महामंडलेश्वर किसी किन्नर को ही होना चाहिए। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस्तीफा देने के बाद ममता कुलकर्णी ने यूटर्न मारा है और फिर से ये पद संभाल लिया। इसके लिए उन्होने एक वीडियो पोस्ट किया है।

क्या बोलीं ममता कुलकर्णी?

ममता ने वीडियो में कहा कि, "दो दिन पहले मेरे गुरु गुरु डॉ. आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के खिलाफ कुछ लोगों ने झूठे आरोप लगाए थे। इसको जवाब देने के लिए मैंने भावुकता में इस्तीफा दे दिया था लेकिन मेरे गुरु ने मेरा इस्तीफा स्वीकार नहीं किया।

शाही छत्र समेत कई पवित्र वस्तुओं सहित महामंडलेश्वर बनने पर मैंने जो प्रसाद चढ़ाया, वह अखाड़े को समर्पित रहेगा। मुझे बहाल करने के लिए मैं अपने गुरु की आभारी हूं। इन सब चीजों से आगे बढ़ते हुए मैं अपना जीवन किन्नर अखाड़ा और सनातन धर्म को समर्पित करती हूं।'' ममता कुलकर्णी का ये बयान खबरों का हिस्सा है।

क्या बोले लोग

ममता कुलकर्णी के इस बयान के बाद लोगों के कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अरे इसकी शक्ल दिन-ब-दिन कैसी होती जा रही है यार...।'' एक ने लिखा, ''चलो सर मुंडवाओ पहले।'' एक ने लिखा, ''नाटक कम्पनी सिर्फ नाटक ही कर सकते हैं।'' एक ने लिखा, ''राखी सावंत के लिए सम्मान बढ़ गया।'' इस तरह से लोगों की तरफ से रिएक्शन आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mamta kulkarni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X