साध्वी से फिर मॉर्डन बनीं ममला कुलकर्णी, महामंडलेश्वर से निकाले जाने के बाद दिखाए पुराने ग्लैमरस रंग

एक जमाने में बॉलीवुड को हिला देने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का नाम हिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार था। 'छुपा रुस्तम', 'किस्मत', 'चाइना गेट', 'आशिक आवारा', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' जैसी कई हिट फिल्में ममता कुलकर्णी ने दी है। इसके अलावा उनका सुपर डूपर हिट सॉन्ग 'मुझको राणा जी माफ करना' आज भी लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा देता है। एक जमाना था जब ममता कुलकर्णी ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।

Mamta Kulkarni

शो मिलते ही ममला कुलकर्णी ने मारा यू टर्न

फिर अचानक ही ममता कुलकर्णी इंडस्ट्री से गायब हो गई और फिर अचानक से ही ममता कुलकर्णी को महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के पद पर देखा गया। जिसके बाद उनपर कई आरोप भी लगे। किसी ने रिश्वत देने का आरोप लगाया तो किसी ने उनका इस अखाड़े का महामंडलेश्वर बनना उचित नहीं लगा। खैर ममता कुलकर्णी को अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के पद से निकाला जा चुका है। भले ही वह इस पद पर अधिक दिनों तक ना रह पाई हों, लेकिन महामंडलेश्वर बनने के बाद वह इंटरनेट पर चर्चा का विषय जरूर बन गईं।

भगवा चोला छोड़ ग्लैमर अवतार में दिखीं ममला कुलकर्णी

फिलहाल तो हाल ही में ममला कुलकर्णी कलर्स टीवी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 3' के सेट पर नजर आईं। इस खास मौके पर ममला कुलकर्णी को इस लुक में देख लोग तो हैरान ही रह गए। जहां अभी तक ममला कुलकर्णी भगवा चोला ओढ़े नजर आती थीं। वहीं रियलिटी शो में आने के उत्साह में उन्हें चटकीली लाल साड़ी में देखा गया। गले में रुद्राक्ष की माला छोड़ सोने का हार, सोने की कमर पेटी, कानों में लंबे गोल्डन झुमके, शिमरी मेकअप में ममला कुलकर्णी एक दम अलग ही अवतार में नजर आईं।

ममला कुलकर्णी के लुक को देख चौंक गए लोग

ममला कुलकर्णी को देख लोग तो हैरान ही रह गए। महामंडलेश्वर के पद से क्या हटीं इन्होंने तो साध्वी का रूप ही त्याग दिया। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सब दिखावा है संयास भी लिया है और हेयर एक्सटेंशन भी करवाया है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो 90 की एक्ट्रेस की बात की कुछ और है आज भी कितनी खूबसूरत दिखती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mamta kulkarni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X