ड्रग्स केस में फंसी इस एक्ट्रेस की 25 साल बाद हुई देश वापसी, सलमान और शाहरुख जैसे एक्टर्स संग किया है काम

Mamta Kulkarni Video: मशहूर फिल्म करण अर्जुन की एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी, जो कथित तौर पर 2000 करोड़ रुपये के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में शामिल थीं। उन्हें अब राहत मिल गई है और अब वो सालों बाद अपने देश लौट आई हैं।
25 साल बाद लौटीं भारत
इंटरनेशनल ड्रग रैकेट मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद 25 साल बाद भारत के मुंबई लौट आई हैं। बुधवार को, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के साथ खुलासा किया कि 'आमची मुंबई' में वापस आने के बाद वह इमोशनल महसूस कर रही थीं।
वीडियो किया शेयर
वीडियो में, ममता को यह कहते हुए सुना गया, "दोस्तों, मैं ममता कुलकर्णी हूं। मैं 25 साल बाद भारत, बॉम्बे, 'आमची मुंबई' लौटी हूं। असल में मेरी पुरानी यादें ताजा हो गई हैं क्योंकि मैं 2000 में भारत से बाहर गई थी, और ठीक 2024 में, मैं यहां वापस आ गई हूं। मैं इमोशनल हूं; मुझे नहीं पता कि कैसे अपनी भावना को व्यक्त किया जाए।"
कहा- 'मैं इमोशनल हो गई'
उन्होंने कहा, "एयरपोर्ट पर उतरने से पहले मैं अपने बाएं-दाएं देख रही थी। मैंने अपने देश को लगभग 25 वर्षों के बाद ऊपर से देखा। मैं भावुक हो गई, मेरी आंखों में आंसू थे। मैंने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से बाहर कदम रखा और मैं बेहद इमोशनल हो गई।"
इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में शामिल होने का लगा था आरोप
बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2016 के ठाणे ड्रग मामले में ममता को क्लीन चिट दी थी। आरोप था कि एक्ट्रेस ने अपने साथी विक्की गोस्वामी और दूसरे आरोपियों के साथ जनवरी 2016 में केन्या में एक मीटिंग में हिस्सा लिया था, जिसका संबंध एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट से था।
इससे पहले, मुंबई पुलिस ने दावा किया था कि कुलकर्णी अवैध चीजों में जुड़ी हुई थीं और उन्होंने केन्या से उन्हें भारत लाने की प्लानिंग बनाई थी।
ममता कुलकर्णी की फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो, ममता ने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'वक्त हमारा है', 'बाजी', 'राम लखन', 'क्रांतिवीर', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'आंदोलन', 'चाइना गेट' और बहुत कुछ फेमस फिल्में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications