'वो नैपी... जितनी उनकी आयु है, उतनी मैंने तपस्या की है' धीरेंद्र शास्त्री पर भड़की ममता कुलकर्णी

Mamta Kulkarni On Dhirendra Shastri: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने संन्यास लेकर अपने सभी चाहने वालों को हैरान कर दिया था। ममता कुलकर्णी का नाम कई विवादों से जुड़ा रहा ऐसे में तमाम संतो ने उनके किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनने का विरोध किया था। वहीं अब ममता कुलकर्णी मे बाबा रामदेव से लेकर धीरेंद्र शास्त्री पर तक अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, हाल ही में वो इंडिया टीवी के शो आप की अदालत में पहुंचीं थीं। इस दौरान उनसे इसी विवाद से जुड़ कुछ सवाल किए गए। ममता कुलकर्णी ने बाबा रामदेव के विरोध को लेकर किए गए सवाल पर कहा, "अब मैं क्या बोलूं बाबा रामदेव को। उनको महाकाल और महाकाली का डर होना चाहिए। मैं उनको उनके ऊपर छोड़ती हूं।"
उन्होंने कहा, "वो नैपी... धीरेंद्र शास्त्री है. जितनी उनकी आयु है 25 साल, उतनी मैंने तपस्या की है और जिनको उन्होंने सिद्ध करके रखा है वो हनुमान जी हैं। इस 23 साल की तपस्या में 2 बार प्रत्यक्ष स्वरूप में उनके साथ मेरा रहना हुआ है। मैं धीरेंद्र शास्त्री से कहना चाहती हूं कि उनके गुरु रामभद्राचार्य के पास दिव्य दृष्टि है, उनको पूछिए कि मैं कौन हूं और चुपचाप बैठ जाएं।"
जानकारी के लिए आपको बात दें कि ममता कुलकर्णी पर उनके आलोचकों ने पैसा देकर महामंडलेश्वर बनने के आरोप लगाए थे। आप की आदालत में ममता ने इसपर भी अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा, "मैं महामंडलेश्वर नहीं बनना चाहती थीं लेकिन किन्नर अखाड़े की आचार्य रहीं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मुझे इसके लिए मजबूर किया। वो तो बनने के लिए तैयार भी नहीं थीं। मेरे पास तो कोई पैसा नहीं है। मेरे सभी खाते सीज हैं और 2 लाख रुपये उधार देकर गुरु भेंट दी है।"


Click it and Unblock the Notifications











