30 दिन तक खाना नहीं खाती Mamta Kulkarni? वायरल वीडियो में किया बड़ा दावा, लोग बोले- झूठ बोल रही हैं...

Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni Shocking Claim: ममता कुलकर्णी अभी के वक्त में लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है और आपको बता दें कि वह अपने अलग-अलग बयानों के चलते भी विवादों में है। जब से ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज के महाकुंभ में संन्यास लिया है, तभी से वह काफी लाइमलाइट में आ गई है। अब इसी बीच एक अन्य वीडियो उनका वायरल हो रहा है।

दरअसल हाल ही में ममता कुलकर्णी को रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में देखा गया था। जहां पर रजत शर्मा ने ममता कुलकर्णी से कई सारे सवाल की है और कई बार तो एक्ट्रेस काफी इमोशनल भी हो गई। अब इसी बीच ममता कुलकर्णी का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वह दावा कर रही है कि वह 30 दिन तक कुछ भी नहीं खाती हैं।

वायरल हो रही है इस वीडियो में ममता कुलकर्णी कहती है कि "मैं उपवास रखती हूं और कई बार तो 30 30 दिन भी हो जाते हैं और मैं उपवास तोड़ती ही नहीं हूं।" हालांकि रजत शर्मा भी ममता कुलकर्णी की बात पकड़ लेते हैं और सवाल करते हैं कि आपने हमें अपने भोजन के बारे में बताया और आपने 31 दिसंबर को वीडियो शेयर की थी जिसमें आप मंगोलियन खाना खा रही थी।

जैसे ही ममता कुलकर्णी की बात को रजत शर्मा ने पकड़ा वैसे ही वहां पर मौजूद दर्शक भी तालियां बजाने लगे। अब लगातार यह वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और काफी सारे लोगों का कहना है कि ममता कुलकर्णी सिर्फ लाइमलाइट के लिए ऐसा कर रही है। हालांकि सच्चाई क्या है अभी तक इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Read more about: mamta kulkarni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X